शनिवार, 07 नवंबर 2026 09:27 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,201 व्यूज

बिहार: मुंगेर में 11.11 लाख 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, CM सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 07:31 PM IST
बिहार: मुंगेर में 11.11 लाख 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, CM सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

पटना, 7 नवंबर 2026: बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक दीपोत्सव में एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप जलाए गए। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में विधिवत दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दीपोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने के इस पावन और ऐतिहासिक अवसर पर लोगों के बीच उपस्थित होकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है। बिहार में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीप जलाने का भव्य आयोजन मुंगेर के कल्याणपुर की धरती पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जब अधर्म पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने सभी बिहारवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए लगातार विकास कार्यों में जुटे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए हैं। राज्य सरकार उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने मुंगेर और भागलपुर के बीच करीब 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण कार्य को शुरू कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में आने वाली बाढ़ और किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दशहरा के समय नेपाल की तराई और सोन नदी के माध्यम से आने वाला पानी गंगा में मिलता है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के जल का उचित प्रबंधन और उपयोग किसानों के हित में बेहद जरूरी है।

इसके लिए 2 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। मुख्यमंत्री , गंगा नदी से गाद निकालने और जल प्रबंधन के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर बांध और जल संरचनाएं बनाकर गंगा का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की योजना है, जिससे फसलों की सिंचाई हो सकेगी और किसानों को लाभ मिलेगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! 1 नवंबर से 31 जनवरी तक इन गाड़ियों की एंट्री पर रहेगा सख्त बैन, देखें लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देख रोने लगे Anupam Kher? स्टॉकहोम के हाउसफुल थिएटर की दिखाई झलक, बोले- भारतीय होने पर गर्व है

स्पेशल • Ayodhya

दीपोत्सव पर CM योगी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बोला हमला, कहा-'पहले रामभक्तों और संतों से मांगें माफी'

स्पेशल • Patna

दिवाली पर पटना में आग से सुरक्षा के खास इंतजाम, तंग गलियों में दौड़ेंगी वाटर मिस्ट बाइक

स्पेशल • अखिल भारतीय

CJP Protest in Kochi: केरल की कांग्रेस सरकार के फैसले पर विवाद, कोच्चि में प्रकाश राज और दीपके ने खोला मोर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का सालों पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

Raha Kapoor Birthday: राहा के चौथे बर्थडे पर मां आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर ने लुटाया प्यार, फोटोज वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल