शनिवार, 07 नवंबर 2026 07:42 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,256 व्यूज

रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का सालों पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 06:30 PM IST
रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का सालों पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

रोहित शर्मा जब भी मैदान पर उतरते हैं तो उनके बल्ले से निकलने वाले लंबे छक्कों पर सभी की नजर रहती है। उनकी बल्लेबाजी का यही अंदाज उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक वनडे बल्लेबाजों में शामिल करता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसके लिए पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ना पड़ा।

वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में रोहित ने दो छक्के लगाए और इसी के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अफरीदी का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इस सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहले शाहिद अफरीदी के नाम था।

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कीवी टीम के खिलाफ 35 पारियों में 50 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने अब 34 पारियों में 51 छक्के जड़कर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 45 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 41 छक्के लगाए हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर और भारत के विराट कोहली 29-29 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 28 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए।

उनकी पारी में दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और काइल जैमीसन की गेंद पर स्लिप में हेनरी निकोल्स को कैच दे बैठे। उनके दो छक्कों ने उनके करियर में एक नया चैप्टर शामिल कर दिया।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम रोहित शर्मा केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पूरे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम इस प्रारूप में 383 छक्के दर्ज हैं। इस मामले में भी वह शाहिद अफरीदी से आगे हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर में 351 छक्के लगाए थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Patna

दिवाली पर पटना में आग से सुरक्षा के खास इंतजाम, तंग गलियों में दौड़ेंगी वाटर मिस्ट बाइक

स्पेशल • अखिल भारतीय

CJP Protest in Kochi: केरल की कांग्रेस सरकार के फैसले पर विवाद, कोच्चि में प्रकाश राज और दीपके ने खोला मोर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Raha Kapoor Birthday: राहा के चौथे बर्थडे पर मां आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर ने लुटाया प्यार, फोटोज वायरल

स्पेशल • अखिल भारतीय

यूपी के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली का बड़ा गिफ्ट, 63% हुआ महंगाई भत्ता

स्पेशल • Manali

Bilaspur Manali Leh Railway Line: 270KM सुरंग, चीन सीमा तक पटरी,लेह में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन

स्पेशल • Ayodhya

पत्नी डिंपल के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे अखिलेश यादव, जारी हुआ पूरा शेड्यूल, गरमाई राजनीति

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस को बराबरी का मौका नहीं मिला', सोनिया ने BJP पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से इमरजेंसी तक पर क्या कहा?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल