शनिवार, 07 नवंबर 2026 06:59 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल Manali 16,988 व्यूज

Bilaspur Manali Leh Railway Line: 270KM सुरंग, चीन सीमा तक पटरी,लेह में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 04:00 PM IST
Bilaspur Manali Leh Railway Line: 270KM सुरंग, चीन सीमा तक पटरी,लेह में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन

Bilaspur-Manali-Leh Railway Project Details: हिमालय की ऊंची पहाड़ियों के बीच अब ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है। बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन का प्लान तैयार किया गया है। करीब 489 किलोमीटर लंबी इस ब्रॉडगेज रेल लाइन पर लगभग 1.

31 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेलवे ट्रैक का करीब 55 फीसदी हिस्सा यानी 270 किलोमीटर लंबाई सुरंगों के अंदर होगा। इसके अलावा लेह में समुद्र तल से 5,359 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।

यह रेल लाइन सिर्फ हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के पर्यटन को नई रफ्तार नहीं देगी, बल्कि चीन सीमा तक सेना की आवाजाही और सैन्य सामान पहुंचाने में भी बड़ी भूमिका निभा सकती है। हालांकि सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार होने के बावजूद इसे अंतिम कैबिनेट मंजूरी मिलना बाकी है।

यानी फिलहाल इसे मंजूर और निर्माणाधीन रेल लाइन समझना सही नहीं होगा। 489 KM लंबी रेल लाइन में क्या होगा खास? बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे परियोजना के तहत 489 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज लाइन बिछाने की योजना है।

इसका करीब 270 किलोमीटर हिस्सा पहाड़ों के भीतर सुरंगों से होकर गुजरेगा। पूरे रास्ते में 62 बड़ी सुरंगें बनाने का प्रस्ताव है। पहाड़ियों, गहरी घाटियों और नदियों के बीच करीब 114 से 116 बड़े और छोटे पुल भी बनाए जाने हैं।

प्रस्तावित रेल रूट हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और मनाली से होकर लद्दाख पहुंचेगा। आगे सिस्सू, दारचा, केलांग, सरचू, पांग, रुमत्से, उपशी और खारू जैसे इलाकों को जोड़ते हुए ट्रेन लेह तक जाएगी। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर और सर्वे का काम पूरा होने की जानकारी दी गई है।

लेकिन इतनी ऊंचाई पर निर्माण, कठिन भौगोलिक हालात और भारी लागत के चलते इसे जमीन पर उतारना बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती होगी। Bihar Rapid Rail: बिहार में 'मिनी बुलेट ट्रेन' की तैयारी, मुजफ्फरपुर, गया, आरा और बेगूसराय वालों की होगी मौज तांगलंग ला के नीचे बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन इस परियोजना का सबसे आकर्षक हिस्सा लद्दाख में बनने वाला प्रस्तावित तेंगला रेलवे स्टेशन है।

इसे तांगलंग ला पहाड़ी दर्रे के नीचे बनाने की योजना है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 5,359 मीटर बताई जा रही है। इस ऊंचाई पर स्टेशन बनने से यह चीन के तांगगुला रेलवे स्टेशन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकता है।

चीन का तांगगुला स्टेशन करीब 5,068 मीटर की ऊंचाई पर है और फिलहाल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन माना जाता है। यानी भारत में यह स्टेशन बन गया तो रेलवे के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनेगा। हालांकि, इसकी प्रस्तावित ऊंचाई और निर्माण से जुड़ी जानकारी को अंतिम स्वीकृत डिजाइन नहीं समझना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में केलांग के पास पहाड़ के भीतर रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है। यह करीब 3,000 मीटर की ऊंचाई पर होगा। इसकी खासियत होगी कि स्टेशन पहाड़ के अंदर होने से भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के दौरान भी रेल परिचालन को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का सालों पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

Raha Kapoor Birthday: राहा के चौथे बर्थडे पर मां आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर ने लुटाया प्यार, फोटोज वायरल

स्पेशल • अखिल भारतीय

यूपी के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली का बड़ा गिफ्ट, 63% हुआ महंगाई भत्ता

स्पेशल • Ayodhya

पत्नी डिंपल के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे अखिलेश यादव, जारी हुआ पूरा शेड्यूल, गरमाई राजनीति

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस को बराबरी का मौका नहीं मिला', सोनिया ने BJP पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से इमरजेंसी तक पर क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: अखिलेश के 40 हजार के वादे पर भारी पड़ेगा योगी का नया प्लान? महिलाओं को बड़ा रकम देने की है तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेशर दूसरों को देता हूं, खुद नहीं लेता', ये क्या बोल गए Salman Khan? 'रामायण' को लेकर सरेआम कही ऐसी बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल