शनिवार, 07 नवंबर 2026 07:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,478 व्यूज

Raha Kapoor Birthday: राहा के चौथे बर्थडे पर मां आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर ने लुटाया प्यार, फोटोज वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 05:35 PM IST
Raha Kapoor Birthday: राहा के चौथे बर्थडे पर मां आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर ने लुटाया प्यार, फोटोज वायरल

Raha Kapoor Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा कपूर 6 नवंबर 2026 को चार साल की हो गईं। इस खास मौके पर कपूर और भट्ट परिवार ने नन्ही परी का जन्मदिन प्यार और खुशियों के साथ मनाया। अब इस सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी झलकियां सामने आई हैं, जिन्हें आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

तस्वीरों में राहा अपने मम्मी-पापा के साथ मस्ती करती और जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। हालांकि प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए आलिया भट्ट ने किसी भी तस्वीर में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। आलिया भट्ट की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में सबसे खास पल वह है, जब राहा अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन का केक काटती दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान रणबीर कपूर ने बेटी को गोद में उठा रखा है और पूरा परिवार इस खास पल को इन्जॉय करता नजर आ रहा है। राहा कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर हुईं वायरल एक अन्य तस्वीर में राहा कपूर अपने खेल में व्यस्त दिखाई देती हैं। वहीं आलिया भट्ट ने बर्थडे केक की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।

एक फोटो में वह अपनी लाडली को प्यार से किस करती नजर आ रही हैं जबकि दूसरी तस्वीर में राहा रंगों के साथ ड्रॉइंग करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि परिवार ने इस दिन को राहा के लिए यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है।

उन्होंने राहा को अपनी नन्ही यूनिकॉर्न बताते हुए कहा है कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि राहा उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं। आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है- वो 4 साल की हो गई हैं। हमारी नन्ही यूनिकॉर्न।

हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं और उस पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। हमेशा और हमेशा के लिए। आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर फैंस भी प्यार बरसा रहे हैं।

राहा कपूर की मासूमियत और परिवार के साथ बिताए इन खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) जन्मदिन के मौके पर राहा कपूर का लुक भी काफी प्यारा था। उन्होंने ग्रे रंग की फ्रॉक पहनी थी, जिस पर चेक पैटर्न के साथ नीचे की ओर गुलाबी गुलाब के फूलों का प्रिंट बना हुआ था।

ड्रेस में छोटी पफ स्लीव्स और कमर पर लगी चमकदार बेल्ट उनके लुक को खास बना रही थी। वहीं राहा के घुंघराले बालों को रंग-बिरंगे तितली वाले हेयर क्लिप्स से सजाया गया था। उनकी ये छोटी-सी हेयरस्टाइल बर्थडे लुक में और भी क्यूटनेस जोड़ रही थी।

बेटी के जन्मदिन के जश्न के लिए आलिया भट्ट ने क्रीम रंग की फ्लोरल ड्रेस चुनी थी। इस पर हल्के रंगों के छोटे-छोटे फूल बने हुए थे। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए हल्का मेकअप किया और बालों को खुला रखा था।

दूसरी ओर रणबीर कपूर सफेद फुल स्लीव्स टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। दोनों का ये सिंपल और सहज अंदाज बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में देखने को मिला। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Patna

दिवाली पर पटना में आग से सुरक्षा के खास इंतजाम, तंग गलियों में दौड़ेंगी वाटर मिस्ट बाइक

स्पेशल • अखिल भारतीय

CJP Protest in Kochi: केरल की कांग्रेस सरकार के फैसले पर विवाद, कोच्चि में प्रकाश राज और दीपके ने खोला मोर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का सालों पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

यूपी के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली का बड़ा गिफ्ट, 63% हुआ महंगाई भत्ता

स्पेशल • Manali

Bilaspur Manali Leh Railway Line: 270KM सुरंग, चीन सीमा तक पटरी,लेह में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन

स्पेशल • Ayodhya

पत्नी डिंपल के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे अखिलेश यादव, जारी हुआ पूरा शेड्यूल, गरमाई राजनीति

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस को बराबरी का मौका नहीं मिला', सोनिया ने BJP पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से इमरजेंसी तक पर क्या कहा?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल