शनिवार, 07 नवंबर 2026 08:36 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल Patna 4,423 व्यूज

दिवाली पर पटना में आग से सुरक्षा के खास इंतजाम, तंग गलियों में दौड़ेंगी वाटर मिस्ट बाइक

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 07:02 PM IST
दिवाली पर पटना में आग से सुरक्षा के खास इंतजाम, तंग गलियों में दौड़ेंगी वाटर मिस्ट बाइक

पटना: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। शहर की संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए 10 स्पेशलाइज्ड वाटर मिस्ट बाइक तैनात की जाएंगी। वहीं, राजधानी के 48 रणनीतिक स्थानों पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती की गई है।

इन स्थानों पर 450 से अधिक अग्निशमन कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम भी दो शिफ्टों में कचरा उठाव वाहनों का संचालन करेगा। अग्निशमन विभाग की ओर से घनी आबादी वाले इलाकों, झुग्गी-झोपड़ियों, लकड़ी के टालों और अस्थायी पटाखा बाजारों में मॉकड्रिल के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अग्निशमन अधिकारी अभिषेक के मुताबिक, पटना सिटी, कंकड़बाग और मंदिरी सहित राजधानी की संकरी गलियों में 10 स्पेशलाइज्ड वाटर मिस्ट बाइक तैनात की जाएंगी। इनकी मदद से उन इलाकों में भी तेजी से पहुंचा जा सकेगा, जहां बड़े अग्निशमन वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। इसके अलावा पटना के छह शहरी अग्निशमन केंद्रों पर विशेष टीमों की तैनाती की जा रही है।

बड़े अग्निकांड से निपटने के लिए 4,000 लीटर क्षमता का वाटर टेंडर और 12,000 लीटर क्षमता का वाटर बाउजर भी उपलब्ध कराया गया है। पटना में आगजनी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए कुल नौ अग्निशमन स्टेशन स्थापित हैं। इनमें छह शहरी क्षेत्र में और तीन अनुमंडल स्तर पर संचालित हैं।

शहरी क्षेत्र के अग्निशमन स्टेशन लोदीपुर, पटना सिटी, कंकड़बाग, दानापुर, एयरपोर्ट और सचिवालय में हैं। वहीं, पालीगंज, मसौढ़ी और बाढ़ अनुमंडलों में भी हाईटेक अग्निशमन स्टेशन स्थापित किए गए हैं। त्योहारों के दौरान इन सभी केंद्रों पर अग्निशमन कर्मियों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

अग्निशमन अधिकारी अभिषेक ने बताया कि ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए 52 मीटर का हाइड्रोलिक लैडर उपलब्ध कराया गया है। इससे आग बुझाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अधिकारियों और कर्मियों को जरूरी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इसके अलावा चार दिनों तक फायर स्टेशन ऑफिसर फील्ड में रहकर विशेष अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली के दौरान राजधानी के 48 चिन्हित रणनीतिक स्थानों पर अग्निशमन वाहनों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बहादुरपुर थाना, सुल्तानगंज, गायघाट, दिनकर गोलंबर, डाक बंगला, सगुना मोड़, रामजानकी मंदिर, गोलापर और IGIMS सहित प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे वाहन तैनात रहेंगे। इसके साथ ही घनी आबादी वाले इलाकों, झुग्गी-झोपड़ियों, लकड़ी के टालों और पटाखा बाजारों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

लोगों को पर्चे बांटकर आग से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! 1 नवंबर से 31 जनवरी तक इन गाड़ियों की एंट्री पर रहेगा सख्त बैन, देखें लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देख रोने लगे Anupam Kher? स्टॉकहोम के हाउसफुल थिएटर की दिखाई झलक, बोले- भारतीय होने पर गर्व है

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार: मुंगेर में 11.11 लाख 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, CM सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

स्पेशल • Ayodhya

दीपोत्सव पर CM योगी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बोला हमला, कहा-'पहले रामभक्तों और संतों से मांगें माफी'

स्पेशल • अखिल भारतीय

CJP Protest in Kochi: केरल की कांग्रेस सरकार के फैसले पर विवाद, कोच्चि में प्रकाश राज और दीपके ने खोला मोर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का सालों पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

Raha Kapoor Birthday: राहा के चौथे बर्थडे पर मां आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर ने लुटाया प्यार, फोटोज वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल