शनिवार, 07 नवंबर 2026 09:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,590 व्यूज

Ramayana देख रोने लगे Anupam Kher? स्टॉकहोम के हाउसफुल थिएटर की दिखाई झलक, बोले- भारतीय होने पर गर्व है

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 08:13 PM IST
Ramayana देख रोने लगे Anupam Kher? स्टॉकहोम के हाउसफुल थिएटर की दिखाई झलक, बोले- भारतीय होने पर गर्व है

Anupam Kher on Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को भारत ही नहीं, विदेशों में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म में जटायु को अपनी आवाज देने वाले एक्टर अनुपम खेर भी इसके मुरीद हो गए हैं।

हाल ही में उन्होंने स्वीडन के स्टॉकहोम में दर्शकों के साथ फिल्म देखी और वहां का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। थिएटर में दर्शकों की भारी मौजूदगी और फिल्म खत्म होने के बाद गूंजती तालियों ने एक्टर को भावुक कर दिया। स्टॉकहोम में दर्शकों के बीच बैठकर देखी 'रामायण' अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

इसमें वह फिल्म देखने के बाद अपना अनुभव शेयर करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने बताया कि वह स्वीडन के स्टॉकहोम में फिल्म देखकर बाहर आए हैं और थिएटर दर्शकों से पूरी तरह भरा हुआ था। अनुपम खेर ने 'सियावर रामचंद्र की जय' का जयकारा लगाया वीडियो में अनुपम खेर ने उत्साह के साथ 'सियावर रामचंद्र की जय' का जयकारा लगाया।

इसके बाद अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि इस फिल्म पर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद है। एक्टर के मुताबिक भारतीय हिंदी सिनेमा में लंबे समय बाद ऐसी फिल्म देखने को मिली है और इसे देखकर वह बेहद भावुक हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं और उन्हें भारतीय अभिनेता होने के साथ-साथ भारतीय होने पर भी गर्व महसूस हो रहा है।

अनुपम खेर ने अपने वीडियो के साथ थिएटर के अंदर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंचे नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में एक्टर दर्शकों से बातचीत करते और उनके साथ इस खास पल को शेर करते दिखाई दे रहे हैं।

अपने पोस्ट के कैप्शन में अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने स्टॉकहोम के एक भरे हुए हॉल में करीब 500 लोगों के साथ 'रामायण' देखी। उन्होंने लिखा कि फिल्म देखकर उनका मन खुशी और गर्व से भर गया है। एक्टर ने इस बात पर भी खुशी जताई कि वह जटायु के किरदार और फिल्म की शुरुआती नैरेशन के जरिए इस भव्य प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं।

अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया। उन्होंने खास तौर पर इसके विजुअल्स की सराहना की और कहा कि उन्होंने इतनी शानदार दृश्यात्मक प्रस्तुति वाली फिल्म नहीं देखी। एक्टर ने थिएटर का माहौल बताते हुए लिखा कि फिल्म खत्म होते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा था और दर्शक 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे थे।

स्टॉकहोम जैसे विदेशी शहर में भारतीय दर्शकों के बीच इस तरह का उत्साह देखना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! 1 नवंबर से 31 जनवरी तक इन गाड़ियों की एंट्री पर रहेगा सख्त बैन, देखें लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार: मुंगेर में 11.11 लाख 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, CM सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

स्पेशल • Ayodhya

दीपोत्सव पर CM योगी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बोला हमला, कहा-'पहले रामभक्तों और संतों से मांगें माफी'

स्पेशल • Patna

दिवाली पर पटना में आग से सुरक्षा के खास इंतजाम, तंग गलियों में दौड़ेंगी वाटर मिस्ट बाइक

स्पेशल • अखिल भारतीय

CJP Protest in Kochi: केरल की कांग्रेस सरकार के फैसले पर विवाद, कोच्चि में प्रकाश राज और दीपके ने खोला मोर्चा

स्पेशल • अखिल भारतीय

रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का सालों पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

Raha Kapoor Birthday: राहा के चौथे बर्थडे पर मां आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर ने लुटाया प्यार, फोटोज वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल