UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच महिलाओं को लेकर सियासी मुकाबला तेज होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के लिए 50,000 रुपये तक की आर्थिक मदद देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर इस योजना को मंजूरी मिलती है तो बीजेपी सरकार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उस वादे से आगे निकल सकती है, जिसमें अखिलेश यादव ने सत्ता में आने पर महिलाओं को 40,000 रुपये देने की बात कही है।
हालांकि अभी योगी सरकार ने इस प्रस्ताव का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने महिलाओं के लिए एक आकर्षक आर्थिक पैकेज लाने की बात जरूर कही है, लेकिन कितनी रकम मिलेगी, किन महिलाओं को इसका फायदा होगा और पैसा किस तरीके से दिया जाएगा, इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं।
सरकारी स्तर पर प्रस्ताव की आर्थिक व्यवहार्यता और उसे लागू करने के तरीकों पर चर्चा चल रही है। योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने का प्लान क्या है? उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को आर्थिक मदद देने का मुद्दा चुनाव से पहले चर्चा में आ गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 50,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इस प्रस्ताव पर नजर रख रहे हैं। 3 नवंबर को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए पैकेज का संकेत दिया था।
उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा था "मैं यहां मौजूद महिलाओं को भरोसा दिलाता हूं कि हमारी डबल इंजन सरकार उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए एक आकर्षक पैकेज लेकर आने वाली है। " सीएम योगी के इस बयान के बाद 50 हजार रुपये की संभावित मदद को लेकर चर्चा तेज हुई।
हालांकि योगी ने अपने भाषण में न तो किसी तय रकम का जिक्र किया और न ही यह बताया कि प्रस्तावित पैकेज किस रूप में लागू होगा। UP Chunav: 'सपा की पिछलग्गु कांग्रेस, घोटालों की पार्टी', Rahul-Akhilesh पर CM योगी क्या बोले? -10 बड़ी बातें अखिलेश यादव के ₹40 हजार वाले वादे को कैसे मिलेगी चुनौती?
इस प्रस्ताव के पीछे सिर्फ महिलाओं को आर्थिक मदद देने का पहलू नहीं है, बल्कि इसका एक बड़ा चुनावी कनेक्शन भी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही सत्ता में वापसी होने पर महिलाओं को 40,000 रुपये देने का वादा कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' का जिक्र किया है।
अब योगी सरकार के स्तर पर 50,000 रुपये तक की मदद का प्रस्ताव सामने आने से दोनों दलों के बीच महिलाओं को साधने की होड़ दिखाई दे रही है। अगर बीजेपी सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो आर्थिक सहायता की रकम के मामले में वह सपा के वादे से 10,000 रुपये आगे होगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं