शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:54 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,762 व्यूज

'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 10:16 AM IST
'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

Shehzad Poonawalla: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का खिताब बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता और राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला ने अपने नाम कर लिया है। फिनाले में उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

इस जीत के साथ शहजाद पूनावाला को 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। उन्होंने ये रकम बिहार और असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करने का ऐलान किया है। शहजाद पूनावाला की जीत को लेकर हो रहा विवाद हालांकि शहजाद पूनावाला की जीत को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।

बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने उनकी जीत पर सवाल उठाते हुए इसे वोटों की चोरी करार दिया। उन्होंने दावा किया कि गौतम गुलाटी इस ट्रॉफी के असली हकदार थे। अब तेज प्रताप के बयान पर शहजाद पूनावाला ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने न सिर्फ तेज प्रताप को जवाब दिया बल्कि शो के दौरान उनके व्यवहार और गेम खेलने के तरीके पर भी तीखी टिप्पणी की है। तेज प्रताप के 'वोट चोरी' वाले बयान पर शहजाद पूनावाला का पलटवार -हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि किसी रिएलिटी शो में हारने के बाद प्रतियोगियों का शो या उसके नतीजों पर सवाल उठाना कोई नई बात नहीं है। शहजाद पूनावाला ने इसकी तुलना चुनावी नतीजों से करते हुए कहा कि जब राजनीतिक दल चुनाव हारते हैं, तो कई बार ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगते हैं।

ठीक इसी तरह रिएलिटी शो में हारने वाले लोग भी नतीजों को स्वीकार करने के बजाय मेकर्स पर आरोप लगाने लगते हैं। शहजाद पूनावाला ने इस दौरान तेज प्रताप के परिवार पर लगे पुराने भ्रष्टाचार के आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने चारा घोटाले और सरकारी नौकरियों की भर्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि दूसरों पर चोरी का आरोप लगाने से पहले तेज प्रताप को अपने परिवार से जुड़े विवादों पर भी ध्यान देना चाहिए।

शो के विजेता को लेकर उठ रहे सवालों पर शहजाद पूनावाला ने जीत की प्रक्रिया भी स्पष्ट की। उनके मुताबिक इस सीजन में विजेता चुनने का तरीका पिछले सीजन की तरह ही रखा गया था। पिछले सीजन में अर्जुन बिजलानी, आरुष बोला और अरबाज के बीच मुकाबला हुआ था।

हालांकि इस बार फिनाले में मुकाबला टाई हो गया था, जिसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए टाई-ब्रेकर राउंड आयोजित किया गया। शहजाद पूनावाला का कहना है कि शो के निर्धारित नियमों के तहत ही अंतिम फैसला लिया गया। ऐसे में जीत को वोटों की चोरी बताना सही नहीं है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ghaziabad

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका किसने कराया? सोशल मीडिया पर अब इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, DGP ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

स्पेशल • New Delhi

रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! CM रेखा गु्प्ता की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-फैक्ट्रियों की जांच

स्पेशल • Kanpur

दिवाली-छठ घर जाने वालों के लिए राहत! UP-बिहार के लिए फिर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन 4 ट्रेनें कैंसिल भी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को क्यों हुआ बवाल? BJP-TMC समर्थक भिड़े, अब सासंद ने लगाए ये आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल