शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:57 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 4,151 व्यूज

'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 10:42 AM IST
'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

Nora Fatehi: बॉलीवुड और डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या डांस परफॉर्मेंस नहीं बल्कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा 200 करोड़ रुपए का उगाही मामला है। अदालत की पिछली सुनवाई में पेश नहीं होने पर फटकार झेलने के बाद आखिरकार नोरा फतेही 6 नवंबर 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं।

यहां उन्होंने मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट की फटकार के बाद पेश हुईं नोरा फतेही कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान नोरा ने चेन्नई में आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम, सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोस से मुलाकात और महंगे गिफ्ट से जुड़े घटनाक्रम पर जानकारी दी।

उन्होंने भारत में अपने रहने और काम करने को लेकर भी बताया कि वह टी-सीरीज के साथ एम्प्लॉयमेंट वीजा पर यहां रह रही हैं। हालांकि इस पूरे मामले में नोरा आरोपी नहीं हैं बल्कि उन्हें जांच से जुड़े तथ्यों की जानकारी देने के लिए गवाह के रूप में बुलाया गया है। सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने कोर्ट के सामने क्या बताया?

-सुकेश चंद्रशेखर के कथित 200 करोड़ रुपए के उगाही रैकेट की जांच के दौरान नोरा फतेही का नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों ने एक्ट्रेस से सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉलोस के साथ उनके संपर्क को लेकर पूछताछ की थी। अब अदालत में पेश होकर नोरा फतेही ने इस मामले से जुड़े घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा।

नोरा फेतही के बयान में चेन्नई के एक चैरिटी कार्यक्रम से शुरू हुए संपर्क और उसके बाद सुकेश चंद्रशेखर की ओर से किए गए संपर्क की जानकारी अहम रही। जांच के दौरान नोरा फतेही ने बताया था कि उन्हें लीना की तरफ से महंगे गिफ्ट्स मिले थे। इसके अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें BMW कार देने की पेशकश भी की थी।

अब कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद ये मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस पूरे मामले की एक अहम कड़ी दिसंबर 2020 में चेन्नई में आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम है। ये कार्यक्रम सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोस ने एक फाइव स्टार होटल में आयोजित कराया था।

नोरा फतेही को इस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया था। उन्हें डांस प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाने और दिव्यांग बच्चों को आर्थिक सहायता देने के लिए भी बुलाया गया था। नोरा पतेही ने जांचकर्ताओं को बताया था कि कार्यक्रम से पहले वह सुकेश चंद्रशेखर को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती थीं।

उनकी पहली बातचीत लीना मारिया पॉलोस के माध्यम से हुई थी। कार्यक्रम के दौरान लीना ने फोन पर उनकी बात सुकेश से कराई थी। इसी बातचीत के बाद सुकेश चंद्रशेखर और नोरा फेतही के बीच संपर्क की शुरुआत हुई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ghaziabad

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका किसने कराया? सोशल मीडिया पर अब इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, DGP ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • New Delhi

रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! CM रेखा गु्प्ता की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-फैक्ट्रियों की जांच

स्पेशल • Kanpur

दिवाली-छठ घर जाने वालों के लिए राहत! UP-बिहार के लिए फिर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन 4 ट्रेनें कैंसिल भी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को क्यों हुआ बवाल? BJP-TMC समर्थक भिड़े, अब सासंद ने लगाए ये आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल