Diwali Chhath Special Trains: दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
इनमें गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जयनगर, दानापुर, कानपुर और झांसी जैसे शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि, त्योहार के बीच यात्रियों को एक झटका भी लगा है। पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
वहीं, उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान समय में छह घंटे का बदलाव किया गया है। ऐसे में स्टेशन निकलने से पहले ट्रेन की तारीख और समय जरूर चेक कर लें। दिवाली-छठ पर इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें उत्तर रेलवे ने मुंबई, गोरखपुर, पुणे, दिल्ली, झांसी, ललितपुर और मुजफ्फरपुर के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
ट्रेन नंबर 01071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 7 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01072 गोरखपुर से 9 नवंबर को सुबह 5:30 बजे चलेगी। गोरखपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल ट्रेन नंबर 05093, 10 और 17 नवंबर को रात 9:55 बजे चलेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 05094, 12 और 19 नवंबर को सुबह 10:05 बजे रवाना होगी। दिल्ली के लिए झांसी-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन नंबर 01901, 7, 8, 9, 11, 12 और 13 नवंबर को शाम 7:20 बजे चलेगी। वापसी की ट्रेन 01902 अगले दिन सुबह 4:25 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी।
इसके अलावा ललितपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच 01927 और 01928 का संचालन 10 और 11 नवंबर को होगा। साबरमती-मुजफ्फरपुर के बीच ट्रेन नंबर 09473 और 09474 भी 7, 9, 14 और 16 नवंबर की तय तारीखों पर चलाई जाएंगी। त्योहारों का मतलब है परिवार के साथ खुशियाँ बाँटना और अपनों के बीच कुछ यादगार पल बिताना।
यही वजह है कि इन दिनों हर किसी को जल्द से जल्द घर पहुँचने की चाह रहती है। यात्रियों की इसी भावना को समझते हुए पश्चिम रेलवे उधना स्टेशन से विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है, ताकि उनकी घर वापसी की राह आसान हो। दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा! पुणे से बिहार के लिए चलेंगी 24 अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू यूपी-बिहार के लिए उधना से भी कई ट्रेनें (Udhna Special Trains for UP Bihar) पश्चिम रेलवे ने उधना से यूपी और बिहार जाने वालों के लिए कई अनारक्षित और सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।
7 नवंबर को ट्रेन नंबर 09041 उधना-हमीरपुर रोड रात 11:30 बजे, 09069 उधना-झांसी सुबह 5:30 बजे और 09043 उधना-जयनगर रात 1:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 09051 उधना-जयनगर रात 10:30 बजे चलेगी। इन ट्रेनों के ठहराव में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे स्टेशन शामिल हैं।
हालांकि, हर ट्रेन का स्टॉपेज अलग है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं