शनिवार, 07 नवंबर 2026 03:38 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,769 व्यूज

आप विधायक के ठिकानों पर ED की रेड को लेकर AAP का केंद्र पर हमला, बोली- पार्टी को जानबूझकर परेशान करने के मकसद से की गई कार्रवाई

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 02:01 AM IST
आप विधायक के ठिकानों पर ED की रेड को लेकर AAP का केंद्र पर हमला, बोली- पार्टी को जानबूझकर परेशान करने के मकसद से की गई कार्रवाई

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। AAP के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने और राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए ED, CBI, इनकम टैक्स विभाग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

चंडीगढ़ में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विधायक और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर करीब 48 घंटे तक ED की कार्रवाई चली, लेकिन एजेंसी को कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या पैसा बरामद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव बनाने और आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान करने की कोशिश है।

चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ एजेंसियों के माध्यम से माहौल बनाने और उन्हें डराकर राजनीतिक दबाव में लाने की है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य में चुनाव नजदीक आते हैं, केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता बढ़ जाती है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाने लगता है।

हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के लिए मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता जैसे प्रलोभन दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के AAP नेता ऐसे किसी भी लालच के आगे झुकने वाले नहीं हैं और पार्टी के सभी विधायक अरविंद केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पिछले पांच वर्षों में महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वास्थ्य सेवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम किया है। ऐसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के बजाय केंद्रीय एजेंसियों के जरिए परेशान किया जा रहा है।

वहीं, मोगा से AAP विधायक और पंजाब महिला विंग की प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि ED ने उनके घर, कार्यालय, अस्पताल और उनके माता-पिता, भाई तथा रिश्तेदारों के घरों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने करीब 42 से 48 घंटे तक तलाशी और पूछताछ की, लेकिन अंत में कोई दस्तावेज या पैसा बरामद किए बिना लौट गए।

अमनदीप कौर अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की मार्कशीट, परिवार की संपत्ति के दस्तावेज, अस्पताल के रिकॉर्ड, लोगों की शिकायतों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संबंधित जानकारियों के बारे में सवाल किए। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी तलाशी और पूछताछ के कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने भाजपा पर राजनीतिक दबाव और प्रलोभन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मंत्री पद समेत कई तरह के पदों के ऑफर दिए गए, लेकिन उन्होंने इन्हें ठुकरा दिया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बनेंगी कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण संरचनाएं, सरकार ने किया MoU

स्पेशल • Patna

बिहार में 10 से 16 नवंबर तक चलेगा छठ जन-जागरूकता अभियान, रेलवे स्टेशन से पटना मेट्रो तक गूंजेंगे छठ गीत

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027: बीजेपी का 'माइक्रो-मैनेजमेंट' प्लान, दिग्गजों को मैदान में उतारने और टिकट वितरण पर मंथन शुरू

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Metro Timing on Diwali: दीपावली पर करना है दिल्ली मेट्रो की सवारी? नोट कर लीजिए बदला हुआ टाइम-टेबल

स्पेशल • अखिल भारतीय

E20 Controversy: पेट्रोल पंप पर बड़ा झोल! लैब टेस्ट में 31% एथनॉल, कर्नाटक सरकार के खुलासे से मचा हड़कंप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Darbara Singh Billa: 8 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, अब पंजाब से गिरफ्तार; 3 दशक से ड्रग्स कारोबार में लिप्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sitapur Accident: धनतेरस पर मचा कोहराम! ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक बच्ची समेत 5 की मौत-17 लोग घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल