शनिवार, 07 नवंबर 2026 09:31 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,105 व्यूज

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को क्यों हुआ बवाल? BJP-TMC समर्थक भिड़े, अब सासंद ने लगाए ये आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 08:27 AM IST
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को क्यों हुआ बवाल? BJP-TMC समर्थक भिड़े, अब सासंद ने लगाए ये आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच सियासी तनाव एक बार फिर चर्चा में है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर शुक्रवार (6 नवंबर) देर रात हंगामे की खबर सामने आई। TMC ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थकों ने अभिषेक बनर्जी के घर को निशाना बनाया।

सांसद ने पत्थरबाजी के साथ फायरिंग का भी दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इस दौरान अभिषेक बनर्जी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। इसके बाद सांसद कुछ देर के लिए अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि, हमले और फायरिंग के उनके दावों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।

आखिर आधी रात को उनके घर के बाहर क्या हुआ? एक दिन पहले उन्होंने किस तरह की निगरानी का आरोप लगाया था और अब उन्होंने किन संस्थाओं से जांच की मांग की है? एक दिन पहले घर और दफ्तर की रेकी का लगाया था आरोप आधी रात की घटना से ठीक एक दिन पहले यानी 6 नवंबर को अभिषेक बनर्जी ने अपने घर और दफ्तर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों का दावा किया था।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से उनके आवास और कार्यालय की रेकी कर रहे थे। अभिषेक का आरोप था कि जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। अभिषेक बनर्जी ने मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी सार्वजनिक किया।

उन्होंने सवाल उठाया कि एक चुने हुए सांसद के घर और दफ्तर की निगरानी करने का आदेश आखिर किसने दिया है और इसके पीछे क्या मकसद है। After I released the recce video this morning, my house was attacked just now, at 2 AM by BJP goons, right under the watch of the Kolkata police.

Thank you, Calcutta High Court and the Supreme Court of India for remaining mute spectators while all this unfolds. I will upload the videos shortly. Milan Pradhan कौन है?

ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार अरेस्ट, क्या है वजह? मंत्री दिलीप घोष बोले-अभिषेक बनर्जी को मारने का समय किसके पास है? अभिषेक बनर्जी हमला वाले दावे पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा "यह पहली बार है जब हमने किसी नेता का जन्मदिन फुटपाथ पर मनाया है।

अगर कोई हंगामा करता है, तो गुस्सा तो आएगा ही। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी को मारने का समय किसके पास है? उनके पास कहने या करने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे इस मुद्दे को उठाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

" #WATCH | New Town: On TMC leader Abhishek Banerjees claim that his residence was attacked, West Bengal Minister Dilip Ghosh says, "This is the first time we’ve seen a politician’s birthday being celebrated on the footpath. If someone creates a disturbance, there is bound to be a backlash.

Besides, who has the time to kill Abhishek Banerjee? There is nothing left for them to say or do, so they are attempting to mislead people by bringing up this issue। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Kanpur

दिवाली-छठ घर जाने वालों के लिए राहत! UP-बिहार के लिए फिर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन 4 ट्रेनें कैंसिल भी

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या ट्रंप का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं रूबियो-जेडी वेंस? मिडटर्म में हार के बाद रिपब्लिकन क्यों बढ़ी कलह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

आप विधायक के ठिकानों पर ED की रेड को लेकर AAP का केंद्र पर हमला, बोली- पार्टी को जानबूझकर परेशान करने के मकसद से की गई कार्रवाई

स्पेशल • Muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बनेंगी कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण संरचनाएं, सरकार ने किया MoU

स्पेशल • Patna

बिहार में 10 से 16 नवंबर तक चलेगा छठ जन-जागरूकता अभियान, रेलवे स्टेशन से पटना मेट्रो तक गूंजेंगे छठ गीत

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027: बीजेपी का 'माइक्रो-मैनेजमेंट' प्लान, दिग्गजों को मैदान में उतारने और टिकट वितरण पर मंथन शुरू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल