शनिवार, 07 नवंबर 2026 09:31 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,938 व्यूज

कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 07:42 AM IST
कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला

Stephen Miller: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद व्हाइट हाउस में बड़ा बदलाव किया है। ट्रंप ने अपने सबसे भरोसेमंद और कट्टर सलाहकारों में शामिल स्टीफन मिलर को अगला व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ बनाने का फैसला किया है।

मिलर को ट्रंप की इमिग्रेशन नीति का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है। उन्हें अक्सर ट्रंप का 'दिमाग' भी कहा जाता है। 41 साल के स्टीफन मिलर 9 नवंबर, सोमवार से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

वह मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स की जगह लेंगे। चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत मिलने के बाद इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। सवाल है कि आखिर स्टीफन मिलर कौन हैं?

ट्रंप के इतने करीबी कैसे बने और उनकी नियुक्ति से अमेरिका की राजनीति में क्या बदल सकता है? कौन हैं स्टीफन मिलर, कैसे बने ट्रंप के सबसे करीबी? (Who Is Stephen Miller?

) स्टीफन मिलर का जन्म कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में हुआ था। उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान रिपब्लिकन नेताओं के साथ काम करके बनाई। वह पूर्व सीनेटर जेफ सेशंस समेत कई रिपब्लिकन सांसदों के सहयोगी रह चुके हैं।

साल 2017 में ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल की शुरुआत से पहले मिलर उनके साथ स्पीच राइटर के तौर पर जुड़ गए थे। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान भी वह ट्रंप की कोर टीम का हिस्सा थे। धीरे-धीरे वह राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में शामिल हो गए।

मिलर को ट्रंप का 'ब्रेन' कहे जाने की वजह भी यही है। वह सिर्फ भाषण लिखने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ट्रंप की राजनीतिक सोच और नीतियों को जमीन पर उतारने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है। "I am pleased to announce that Mr.

Stephen Miller, the current Deputy Chief of Staff of the Trump Administration, and one of my most trusted advisors, will become the Chief of Staff starting Monday, November 9, 2026. Susie Wiles, who has done an outstanding job, will be moving over to the Trump Political Operation.

I want to thank her for her service as Chief of Staff — She has done a great job!" - President Donald J. Trump 🇺🇸 क्या ट्रंप का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं रूबियो-जेडी वेंस? मिडटर्म में हार के बाद रिपब्लिकन क्यों बढ़ी कलह?

ट्रंप की इमिग्रेशन नीति के पीछे रहा मिलर का दिमाग स्टीफन मिलर की पहचान खास तौर पर अमेरिका की सख्त इमिग्रेशन नीति तैयार करने वाले रणनीतिकार के रूप में बनी। ट्रंप के पहले कार्यकाल में कई मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की नीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका थी।

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भी मिलर का प्रभाव कम नहीं हुआ। वह प्रशासन के बड़े पैमाने पर निर्वासन कार्यक्रम यानी मास डिपोर्टेशन के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल रहे। इसके अलावा, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ फॉर पॉलिसी और होमलैंड सिक्योरिटी एडवाइजर के तौर पर उन्होंने घरेलू नीतियों को बनाने में भी दखल दिया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Kanpur

दिवाली-छठ घर जाने वालों के लिए राहत! UP-बिहार के लिए फिर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन 4 ट्रेनें कैंसिल भी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को क्यों हुआ बवाल? BJP-TMC समर्थक भिड़े, अब सासंद ने लगाए ये आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या ट्रंप का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं रूबियो-जेडी वेंस? मिडटर्म में हार के बाद रिपब्लिकन क्यों बढ़ी कलह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

आप विधायक के ठिकानों पर ED की रेड को लेकर AAP का केंद्र पर हमला, बोली- पार्टी को जानबूझकर परेशान करने के मकसद से की गई कार्रवाई

स्पेशल • Muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बनेंगी कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण संरचनाएं, सरकार ने किया MoU

स्पेशल • Patna

बिहार में 10 से 16 नवंबर तक चलेगा छठ जन-जागरूकता अभियान, रेलवे स्टेशन से पटना मेट्रो तक गूंजेंगे छठ गीत

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027: बीजेपी का 'माइक्रो-मैनेजमेंट' प्लान, दिग्गजों को मैदान में उतारने और टिकट वितरण पर मंथन शुरू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल