शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 1,817 व्यूज

दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! CM रेखा गु्प्ता की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-फैक्ट्रियों की जांच

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 09:39 AM IST
दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! CM रेखा गु्प्ता की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-फैक्ट्रियों की जांच

दीपावली और दूसरे त्योहारों के बीच दिल्ली में मिठाई और दूध से बने उत्पादों की शुद्धता पर सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें अलग-अलग इलाकों में मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों की जांच कर रही हैं। इस अभियान में अब तक 40 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं और आठ प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

वहीं मंडोली एक्सटेंशन की एक डेयरी में करीब 100 किलो ऐसी खाद्य सामग्री मिली, जो इंसानों के खाने लायक नहीं थी। विभाग ने इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान ही नहीं, बल्कि नियमित तौर पर भी खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच की जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सरकार का कहना है कि लोगों की सेहत से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। दिल्ली में कहां-कहां हुई मिठाई की दुकानों की जांच?

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के कई इलाकों में दुकानों और डेयरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोया, पनीर, घी, कलाकंद, लड्डू, गुलाब जामुन और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक समेत अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 22 नमूने लिए गए। त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर रेखा सरकार लगातार सख्त, विभिन्न इलाकों में मिठाई की दुकानों और फैक्ट्रियों की जांच!जांच के लिए 40 नमूने लिए गए, आठ प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी, मंडोली एक्सटेंशन की डेयरी में करीब 100 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट#FoodSafety #purity #cmrekhagupta #Diwali #oneindiahindi जांच के दौरान मंडोली एक्सटेंशन की एक डेयरी में गंदे और बदबूदार खोये के साथ रसगुल्ले भी मिले।

यहां दूध में मच्छर और मक्खियां पाए गए। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए करीब 100 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करा दी। यह कार्रवाई इसलिए भी अहम है, क्योंकि त्योहारों में दूध, खोया और पनीर से बनी मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है।

दिवाली से पहले दिल्ली में CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन! 7,000 किलो मिलावटी पनीर-खोया जब्त दक्षिणी दिल्ली में भी 12 प्रतिष्ठानों की जांच दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। यहां मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों समेत 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

टीमों ने लड्डू, बर्फी, कलाकंद, रसगुल्ला, खोया, छेना, पनीर, घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर के 18 नमूने जांच के लिए जुटाए। इसके अलावा निहाल विहार की एक मिठाई बनाने वाली इकाई के खिलाफ मिली शिकायत पर भी टीम पहुंची। जांच में पता चला कि यह इकाई बिना एफएसएसएआई पंजीकरण के चल रही थी।

यहां से तीन नमूने लिए गए। इस तरह पूरे अभियान में कुल 40 नमूने जांच के लिए जुटाए गए। निरीक्षण के दौरान विभाग ने सिर्फ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि दुकानों और निर्माण इकाइयों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी।

जहां स्वच्छता के तय मानकों में कमी मिली, वहां सुधार के लिए आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • New Delhi

रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

स्पेशल • Kanpur

दिवाली-छठ घर जाने वालों के लिए राहत! UP-बिहार के लिए फिर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन 4 ट्रेनें कैंसिल भी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को क्यों हुआ बवाल? BJP-TMC समर्थक भिड़े, अब सासंद ने लगाए ये आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या ट्रंप का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं रूबियो-जेडी वेंस? मिडटर्म में हार के बाद रिपब्लिकन क्यों बढ़ी कलह?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल