शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:54 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल New Delhi 3,373 व्यूज

रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 10:17 AM IST
रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

दिल्ली में दीपावली का जश्न इस बार तकनीक, भक्ति और संगीत के संगम के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार शाम कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने 'दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली' उत्सव का आयोजन किया। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दो दिवसीय सार्वजनिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हजारों लोगों की मौजूदगी में आसमान पर हुए मेगा ड्रोन शो ने उत्सव को खास बना दिया। इसमें प्रभु श्रीराम, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकृतियों के साथ विकसित भारत की तस्वीर भी दिखाई गई। सीएम रेखा गु्प्ता ने इस मौके पर दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविन्द्र इन्द्राज, विधायक अभय वर्मा और अनिल कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आसमान में दिखी राम, लक्ष्मी और गणेश की झलक शुक्रवार (7 नवंबर) रात कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण मेगा ड्रोन शो रहा।

सेंट्रल पार्क के ऊपर हजारों ड्रोन ने मिलकर दीपावली से जुड़े सुंदर दृश्य बनाए। आसमान में प्रभु श्रीराम, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकृतियां उभरीं। इसके साथ विकसित भारत की तस्वीर भी पेश की गई।

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी प्यारी दिल्ली 🪔पिछले साल कर्तव्य पथ पर दिल्ली ने भव्य दीपावली मनाई थी। इस बार कनॉट प्लेस में हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अद्भुत उत्सव सज रहा है। आज सेंट्रल पार्क में ‘जगमग दिवाली’ का शुभारंभ किया।

महाआरती की गूंज, मेगा ड्रोन शो की भव्यता और भजनों पर झूमते हमारे युवा, यह सिर्फ दीपों का उत्सव नहीं, हमारी संस्कृति का गौरव है। यह दिल्ली की दिवाली है, हर दिल्लीवासी की दिवाली है!6 और 7 नवंबर को आप सभी सपरिवार आइए। मिलकर दीप जलाएं, खुशियां बांटें और अपनी दिल्ली की दिवाली को यादगार बनाएं।

प्रभु श्रीराम की कृपा से दिल्ली का हर घर खुशियों और मंगल के प्रकाश से जगमगाए। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, श्री रविन्द्र इन्द्राज जी, श्री कपिल मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

@hdmalhotra @ashishsood_bjp @bjpravinder16 @KapilMishra_IND #DilliKiDiwali #Diwali2026 सीएम रेखा गुप्ता ने इस प्रस्तुति को दिल्लीवासियों के लिए यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन 'क्लीन दिवाली, ग्रीन दिवाली' की सोच को आगे बढ़ाता है। उनके मुताबिक़, दिल्ली अब पुरानी नकारात्मक बातों से आगे बढ़कर विकास, समाधान और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में बढ़ना चाहती है।

सरकार का संकल्प राजधानी को विकास के नए रास्ते पर ले जाना है। दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! CM रेखा गु्प्ता की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-फैक्ट्रियों की जांच कपिल मिश्रा ने बताया आयोजन का मकसद पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार दूसरे साल बड़े स्तर पर 'दिल्ली की दिवाली' मना रही है।

उन्होंने कनॉट प्लेस को राजधानी का दिल बताते हुए कहा कि इस बार यहां दो दिन का उत्सव रखा गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ghaziabad

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका किसने कराया? सोशल मीडिया पर अब इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, DGP ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! CM रेखा गु्प्ता की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-फैक्ट्रियों की जांच

स्पेशल • Kanpur

दिवाली-छठ घर जाने वालों के लिए राहत! UP-बिहार के लिए फिर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन 4 ट्रेनें कैंसिल भी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को क्यों हुआ बवाल? BJP-TMC समर्थक भिड़े, अब सासंद ने लगाए ये आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल