शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल Ghaziabad 5,707 व्यूज

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका किसने कराया? सोशल मीडिया पर अब इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, DGP ने क्या कहा?

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 11:05 AM IST
गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका किसने कराया? सोशल मीडिया पर अब इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, DGP ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार (6 नवंबर) देर रात वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी चपेट में आने से एक सब इंस्पेक्टर (SI) और एक डिलीवरी बॉय घायल हो गए।

चौकी की दो खिड़कियां टूट गईं, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें धमाके की जिम्मेदारी 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' नाम के संगठन की ओर से लेने का दावा किया गया है।

हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे या संगठन की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। अभी ये दावा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही चल रहा है। किस सोशल मीडिया अकाउंट से किया गया दावा?

धमाके के बाद 'गाजी 2' नाम के एक एक्स अकाउंट से पोस्ट की गई। इसमें वसुंधरा पुलिस चौकी को निशाना बनाने और 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। फिलहाल इस पोस्ट की सच्चाई जांच के दायरे में है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसे किसने पोस्ट किया और क्या इसमें किया गया दावा सही है। अभी इसे संगठन की आधिकारिक जिम्मेदारी के तौर पर नहीं देखा जा सकता। #WATCH | Lucknow: On the explosion at the Vasundhara Police Outpost, Former Uttar Pradesh DGP Dr Vikram Singh says, "Its a matter of grave concern that a serious blast has taken place at Police Outpost Vasundhara in the Indirapuram area of Ghaziabad district in the NCR region.

This happened at 9 PM on Friday night. The blast was so severe that two windows were shattered and there were cracks in the wall. The Forensic Department and the Bomb Disposal Squad are at the spot to investigate.

Senior officers are also supervising the investigation। The answers will come only after the reports of the Forensic Department and the Bomb Disposal Squad arrive. A thorough investigation will then reveal the cause of the explosion.

" वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP डॉ. विक्रम सिंह ने कहा "यह बहुत चिंता की बात है कि NCR इलाके में गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में वसुंधरा पुलिस चौकी पर एक बड़ा धमाका हुआ है। यह शुक्रवार रात 9 बजे हुआ।

धमाका इतना जोरदार था कि दो खिड़कियां टूट गईं और दीवार में दरारें आ गईं। फोरेंसिक डिपार्टमेंट और बम डिस्पोजल स्क्वॉड जांच के लिए मौके पर हैं। सीनियर अधिकारी भी जांच की निगरानी कर रहे हैं।

जवाब फोरेंसिक डिपार्टमेंट और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेंगे। पूरी जांच के बाद धमाके का कारण पता चलेगा। " वसुंधरा पुलिस चौकी इंदिरापुरम थाने के अंतर्गत आती है।

शुक्रवार देर रात हुए धमाके से चौकी के अंदर काफी नुकसान हुआ। दो खिड़कियां टूट गईं और दीवार में दरार पड़ गई। घटना में घायल एसआई और डिलीवरी बॉय को लेकर जानकारी सामने आई है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य? जिनके पति की हुई गिरफ्तारी, उत्पीड़न और जान मारने का लगाया था आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ट्रंप को मारने के आते थे ख्याल',व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स, पहले भी 3 बार हो चुके हमले

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • New Delhi

रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! CM रेखा गु्प्ता की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-फैक्ट्रियों की जांच

स्पेशल • Kanpur

दिवाली-छठ घर जाने वालों के लिए राहत! UP-बिहार के लिए फिर कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन 4 ट्रेनें कैंसिल भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल