शनिवार, 07 नवंबर 2026 02:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,874 व्यूज

'ट्रंप को मारने के आते थे ख्याल',व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स, पहले भी 3 बार हो चुके हमले

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 11:49 AM IST
'ट्रंप को मारने के आते थे ख्याल',व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स, पहले भी 3 बार हो चुके हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक वेनेजुएला मूल के 26 वर्षीय युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, वह जिस पिकअप ट्रक में मौजूद था, वह चोरी का था।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक एआर-15 राइफल, दो पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस मिले। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवक ने कहा कि उसके दिमाग में आवाजें आती हैं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करने के लिए कहती हैं।

हालांकि यह कथित बयान अदालत में दाखिल शिकायत के हलफनामे में दर्ज नहीं है। इसलिए फिलहाल इसे डीएचएस की ओर से बताया गया दावा ही माना जाना चाहिए। कैसे हुआ अधिकारियों को वेनेजुएला के लड़के पर शक?

यह घटना गुरुवार रात करीब 11:42 बजे की है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी व्हाइट हाउस के पास कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीले रंग की फोर्ड एफ-150 पिकअप पर पड़ी।

गाड़ी में क्रिनोस सो रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्या उसके पास कोई हथियार है।

इस पर उसने सिर हिलाया और उंगलियों से बंदूक चलाने जैसा इशारा किया। इसके बाद वह गाड़ी से बाहर आया। अंग्रेजी में बातचीत करने में दिक्कत होने पर उसने गूगल ट्रांसलेट की मदद से अधिकारियों को जवाब दिए।

अदालत में दाखिल शिकायत के मुताबिक़, क्रिनोस ने कहा कि कुछ लोगों ने उसे मारने की कोशिश की थी और उसने उनसे बंदूक छीन ली थी। उसने अधिकारियों को गाड़ी में रखे भूरे रंग के बैग की ओर भी इशारा किया। उसका कहना था कि वह हथियार सरकार को सौंपना चाहता है।

कौन हैं स्टीफन मिलर? जिन्हें कहा जाता है ट्रंप का 'दिमाग', बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ,मिडटर्म में हार के बाद फैसला चोरी की गाड़ी से मिलीं तीन बंदूकें और कारतूस गाड़ी की तलाशी लेने पर अधिकारियों को तीन हथियार मिले। इनमें एक एआर-15 राइफल, एक मैक-10 मशीन पिस्टल और एक ग्लॉक 43एक्स पिस्तौल शामिल थी।

इसके अलावा दर्जनों कारतूस भी बरामद किए गए। जांच में पता चला कि फोर्ड एफ-150 पिकअप साउथ कैरोलिना से चोरी हुई थी। क्रिनोस ने कथित तौर पर बताया कि उसने करीब एक महीने पहले कुछ हथियार खरीदे थे और चोरी की गाड़ी में रह रहा था।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक़, क्रिनोस ने अधिकारियों से कहा था कि उसके दिमाग में आवाजें आती हैं। ये आवाजें उसे वॉशिंगटन आने और राष्ट्रपति ट्रम्प को मारने के लिए कहती थीं। हालांकि यह बात अदालत में दाखिल पुलिस शिकायत के हलफनामे में दर्ज नहीं है।

इसलिए इस दावे को लेकर आधिकारिक बयान और अदालती दस्तावेज के बीच फर्क समझना जरूरी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: अखिलेश के 40 हजार के वादे पर भारी पड़ेगा योगी का नया प्लान? महिलाओं को बड़ा रकम देने की है तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेशर दूसरों को देता हूं, खुद नहीं लेता', ये क्या बोल गए Salman Khan? 'रामायण' को लेकर सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य? जिनके पति की हुई गिरफ्तारी, उत्पीड़न और जान मारने का लगाया था आरोप

स्पेशल • Ghaziabad

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका किसने कराया? सोशल मीडिया पर अब इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, DGP ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • New Delhi

रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल