Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर राय रखते हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है,जिसके बाद इसकी देरी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने फिल्म के पोस्टपोन होने की असली वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के बजट और वीएफएक्स को लेकर भी अपनी राय रखी।
सलमान खान के लेटेस्ट बयान ने मचाई हलचल सलमान खान का कहना है कि आजकल फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले वीएफएक्स को लेकर दर्शक काफी बारीकी से चीजों को परखते हैं। कई बार ऐसे सीन्स में भी वीएफएक्स की कमियां खोजी जाती हैं, जहां इसका इस्तेमाल तक नहीं हुआ होता। वहीं 'रामायण' को लेकर उनका मानना है कि इतनी बड़ी फिल्म की चर्चा सिर्फ उसके बजट और तकनीक तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उसकी कहानी और किरदारों को भी उतनी ही अहमियत मिलनी चाहिए।
VFX की बारीकी के कारण बढ़ा 'मातृभूमि' का काम -सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' अपनी बदलती रिलीज डेट को लेकर लगातार सुर्खियों में रही है। अब एक्टर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि मौजूदा दौर में दर्शक फिल्मों के वीएफएक्स को बेहद बारीकी से देखते हैं। कई बार लोग उन सीन्स को भी जूम करके देखने लगते हैं, जिनमें वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया होता।
सलमान खान के मुताबिक उनकी टीम नहीं चाहती थी कि फिल्म के किसी भी सीन में तकनीकी खामी नजर आए और दर्शक कहानी का आनंद लेने के बजाय वीएफएक्स की कमियां निकालने लगें। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है और मेकर्स चाहते हैं कि वहां के खूबसूरत नजारे और फिल्म के विजुअल्स बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से दिखाई दें।
एक्टर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि फिल्म की शूटिंग करीब 45 दिनों में पूरी हो जाएगी लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण काम लंबा खिंच गया। खासतौर पर एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ हुए हादसे और उनकी फिजियोथेरेपी में लगे समय की वजह से शूटिंग प्रभावित हुई। इसी कारण फिल्म को पूरा करने में अनुमान से ज्यादा वक्त लग गया।
इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' अपने विशाल बजट और शानदार वीएफएक्स को लेकर दुनियाभर में चर्चा बटोर रही है। ऐसे में सलमान खान से सवाल किया गया कि क्या इतनी बड़ी फिल्म के आसपास 'मातृभूमि' को रिलीज करना चुनौतीपूर्ण है? इस पर उन्होंने रामायण की कहानी और भगवान राम के व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी।
वहीं 'रामायण' को लेकर सलमान ने कहा कि दर्शकों और मीडिया को फिल्म के बजट और वीएफएक्स से आगे बढ़कर उसकी मूल कहानी पर बात करनी चाहिए। उनका मानना है कि किसी फिल्म का मूल्यांकन केवल इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि उसे बनाने में कितने हजार करोड़ रुपये खर्च हुए या उसमें कितने शानदार विजुअल इफेक्ट्स इस्तेमाल किए गए हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं