शनिवार, 07 नवंबर 2026 02:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,597 व्यूज

कौन हैं उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य? जिनके पति की हुई गिरफ्तारी, उत्पीड़न और जान मारने का लगाया था आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:47 PM IST
कौन हैं उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य? जिनके पति की हुई गिरफ्तारी, उत्पीड़न और जान मारने का लगाया था आरोप

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसमें उन्होंने उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) बनाया था। गिरधारी लाल साहू ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए अदालत का रुख भी किया, लेकिन उनकी याचिकाएं खारिज हो गईं।

अब गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य और क्या है पति के साथ उनका पूरा विवाद। रेखा आर्य कौन हैं और कहां से शुरू हुआ राजनीतिक सफर?

(Who Is Rekha Arya? ) रेखा आर्य उत्तराखंड की बीजेपी नेता और अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1978 को हुआ था।

वह मूल रूप से सोमेश्वर क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से पढ़ाई की है। उनके पास एमकॉम और बीएड की डिग्री है।

उन्होंने साल 2002 में बीएड और 2005 में एमकॉम पूरा किया था। रेखा आर्य ने साल 2003 में जिला पंचायत सदस्य के तौर पर सार्वजनिक जीवन में कदम रखा था। इसके बाद 2012 में उन्होंने सोमेश्वर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली।

जुलाई 2014 के उपचुनाव में वह पहली बार विधायक बनीं। उस वक्त वह कांग्रेस में थीं। बाद में बीजेपी में शामिल हुईं और 2017 में इसी सीट से जीत दर्ज की।

2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सोमेश्वर से जीत हासिल की। उन्हें 26,161 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र बाराकोटी को 5,293 वोटों से हराया था। पुष्कर सिंह धामी सरकार में क्या है रेखा आर्य की जिम्मेदारी?

रेखा आर्य उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्हें महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी मिली है। सोमेश्वर से लगातार चुनाव जीतने के बाद वह राज्य की राजनीति में अपनी जगह बना चुकी हैं।

उनका नाम अब पति के साथ चल रहे विवाद की वजह से भी सुर्खियों में है। यह मामला सिर्फ घरेलू विवाद तक सीमित नहीं रहा। इसमें मारपीट, धोखाधड़ी, दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े और जान से मारने की साजिश जैसे आरोप शामिल हैं।

रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दी थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मंत्री ने आरोप लगाया कि गिरधारी लाल ने शादी से पहले अपनी पहली शादी और बच्चों की बात छिपाई थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। जातिसूचक टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: अखिलेश के 40 हजार के वादे पर भारी पड़ेगा योगी का नया प्लान? महिलाओं को बड़ा रकम देने की है तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं प्रेशर दूसरों को देता हूं, खुद नहीं लेता', ये क्या बोल गए Salman Khan? 'रामायण' को लेकर सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ट्रंप को मारने के आते थे ख्याल',व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स, पहले भी 3 बार हो चुके हमले

स्पेशल • Ghaziabad

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका किसने कराया? सोशल मीडिया पर अब इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, DGP ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं टी-सीरीज के एम्प्लॉयमेंट वीजा पर इंडिया आई', Nora Fatehi का कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर केस में बड़ा खुलासा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेज प्रताप यादव भारतीय राजनीति का जोकर', क्यों भड़के BJP के पूर्व प्रवक्ता Shehzad Poonawalla? शॉकिंग खुलासा

स्पेशल • New Delhi

रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में किया ‘दिल्ली की दिवाली’ का शुभारंभ, ड्रोन शो ने मोहा मन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल