PM Narendra Modi Diwali 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी दिवाली देश के बहादुर जवानों के साथ मनाएंगे। उन्होंने दीपावली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी वह देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच रहकर त्योहार मनाएंगे।
PM ने कहा कि वह जवानों के साथ दिवाली पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री ने यह नहीं बताया कि इस बार वह किस सैन्य स्टेशन या सीमा चौकी पर पहुंचेंगे। उनके इस संदेश के बाद लोगों की नजरें अब उस जगह पर टिकी हैं, जहां पीएम मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। इस संदेश में उन्होंने बताया कि वह त्योहार के दिन सैनिकों के साथ समय बिताएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी जवानों के बीच दिवाली मनाने का उनका कार्यक्रम है।
A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह साफ नहीं किया कि वह किस सैन्य स्टेशन या पोस्ट पर जाएंगे। उन्होंने न तो किसी राज्य का नाम बताया और न ही उस सैन्य ठिकाने की जानकारी दी, जहां वह सैनिकों के साथ त्योहार मनाएंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी पहले भी दिवाली के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात जवानों के बीच पहुंचते रहे हैं।
इस बार भी उनके सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की घोषणा ने इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं