शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 12:30 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,486 व्यूज

'हंगामा क्यों है बरपा। ', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 11:08 AM IST
'हंगामा क्यों है बरपा। ', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी को बताया गुजराती दोस्त, छिड़ा राजनीतिक विवाद। (फाइल फोटो। ) पित्रोदा ने पीएम मोदी को 'गुजराती साथी' कहा।

मतभेद राजनीतिक, व्यक्तिगत नहीं, सम्मान करते हैं। कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को सिरे से किया खारिज। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना गुजराती साथी बताया तो पीएम मोदी ने भी उन्हें दीपावली और गुजरात नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसको लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। अब पित्रोदा ने एक बार फिर से कहा है कि गुजराती साथी होने के नाते वह पीएम मोदी का सम्मान करते हैं।

उनके बीच जो मतभेद हैं वह राजनीतिक हैं न कि व्यक्तिगत। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, "मैं नरेंद्र भाई को लंबे समय से जानता हूं, उनके प्रधानमंत्री बनने से भी पहले से। मैं तो उनके घर भी गया हूं।

हम दोनों गुजराती हैं तो हमारा एक खास जुड़ाव है। " दरअसल, सैम पित्रोदा लंबे समय से बीजेपी के निशाने पर रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी ने कांग्रेस पर देश को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरों में भी पित्रोदा अहम भूमिका निभाते रहे हैं, जिसे लेकर बीजेपी ने उन पर तीखे हमले किए हैं। इस हफ्ते भी बीजेपी ने हाल के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पित्रोदा और कांग्रेस पर निशाना साधा और विदेशी मिलीभगत का आरोप दोहराया।

पित्रोदा ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया। कांग्रेस नेता 1984 के सिख दंगों पर अपनी टिप्पणी को लेकर भी बीजेपी के निशाने पर आ गए थे, जब उन्होंने कहा था, "40 साल पहले हुई किसी घटना पर हमें चर्चा क्यों करनी चाहिए? " इस तमाम राजनीतिक खींचतान के बीच प्रधानमंत्री और पित्रोदा के बीच की आत्मीयता और एक-दूसरे की तारीफ करना चर्चा और अटकलों का विषय बन गया।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को दिवाली और गुजराती नव वर्ष के अवसर पर पित्रोदा को शुभकामनाएं दीं। यह चौंकाने वाली शुभकामना तब आई जब पित्रोदा ने प्रधानमंत्री को अपना गुजराती दोस्त बताया और कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें प्रधानमंत्री से कोई दिक्कत नहीं है। इस पूरे मामले पर पित्रोदा ने सवाल करते हुए कहा, शुभकामनाओं के आदान-प्रदान पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है?

उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत स्तर पर वे मेरे दोस्त और शुभचिंतक हैं, भले ही हमारी विचारधाराएं और राजनीति अलग-अलग हों। आज भी अगर हमारी मुलाकात हो तो मैं खुशी-खुशी उनसे बातचीत करूंगा और हंसूंगा-बोलूंगा। किसी ने मुझे उनकी पोस्ट के बारे में बताया।

मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मेरा कोई दुश्मन नहीं है। मैं सबका सम्मान करता हूं।

मैं गांधीवादी हूं। वे कड़ी मेहनत करते हैं और एक अच्छे वक्ता हैं तो फिर इस बात पर इतना हंगामा क्यों? "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज

राजनीति • अखिल भारतीय

4 राज्यों की मसौदा मतदाता सूची जारी: असम, केरल, तमिलनाडु और मणिपुर में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

राजनीति • अखिल भारतीय

'लाओ मिठाई खिलाओ। ', जब पीएम मोदी के गले पड़ीं महिला पत्रकार, प्रधानमंत्री ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव का सियासी समीकरण: कांग्रेस 130 तो सपा 60 की चल रही चाल, लेकिन गठबंधन में कहां फंस रहा पेज?

राजनीति • अखिल भारतीय

'माइनो की मनोहर कहानियां', BJP ने सोनिया गांधी की किताब को कांग्रेस के कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल