सोमवार, 30 नवंबर 2026 12:20 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,843 व्यूज

दिल्ली BJP की नई कोर कमेटी में CM रेखा गुप्ता समेत 12 दिग्गज शामिल, किसे मिली जगह और कौन हैं 3 खास चेहरे?

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 11:04 PM IST
दिल्ली BJP की नई कोर कमेटी में CM रेखा गुप्ता समेत 12 दिग्गज शामिल, किसे मिली जगह और कौन हैं 3 खास चेहरे?

दिल्ली में सरकार चलाने के साथ-साथ अब बीजेपी संगठन को भी नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के लिए 12 सदस्यीय नई कोर कमेटी का गठन किया है। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्रियों तक को जगह दी गई है।

इसके अलावा तीन वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी के गठन को सिर्फ संगठन में नई नियुक्ति के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। इसके जरिए दिल्ली बीजेपी के संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने की कोशिश भी की गई है।

अब पार्टी के बड़े राजनीतिक फैसलों, संगठन की रणनीति और सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ नेताओं का एक साझा मंच तैयार हो गया है। किसके आदेश पर बनी नई कोर कमेटी? दिल्ली बीजेपी की नई कोर कमेटी की अधिसूचना 28 नवंबर 2026 को जारी की गई।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इसका गठन किया। हर्ष मल्होत्रा को ही इस कमेटी की अगुवाई की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी की प्रदेश इकाई में कोर कमेटी को अहम फैसले लेने वाला प्रमुख मंच माना जाता है।

पार्टी के संगठन और चुनावी रणनीति से जुड़े बड़े मामलों पर इस स्तर पर चर्चा होती है। की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कमेटी संगठन और चुनाव से जुड़े मामलों में अंतिम फैसला लेने वाली शीर्ष इकाई है। 'शीशमहल' पर CM रेखा गुप्ता का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोलीं-'अब पंजाब भी देखे जनता के पैसों से बनी इमारत' रेखा गुप्ता से मनोज तिवारी तक, 12 सदस्यों की पूरी लिस्ट नई कमेटी में सरकार और संगठन, दोनों के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा भी इसके सदस्य हैं। कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन को भी जगह मिली है।

पंजाब बीजेपी के प्रदेश सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश (जेपी) भी इस टीम का हिस्सा हैं। विधायकों में सतीश उपाध्याय और अरविंदर सिंह लवली को शामिल किया गया है। वहीं लोकसभा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और मनोज तिवारी भी कमेटी में रहेंगे।

दिल्ली सरकार की तरफ से मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आशीष सूद को सदस्य बनाया गया है। 'अम्मा' का आशीर्वाद लेकर CM रेखा गुप्ता ने शुरू की 'अमृता श्री', 21 राज्यों की लाखों महिलाओं को मिलेगा फायदा तीन विशेष आमंत्रित सदस्य कौन हैं? कोर कमेटी में 12 नियमित सदस्यों के अलावा तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इनमें डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, जमयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश शामिल हैं। डॉ.

विनय सहस्रबुद्धे दिल्ली बीजेपी के प्रदेश प्रभारी हैं। वहीं जमयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश प्रदेश सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन तीनों नेताओं की मौजूदगी से दिल्ली इकाई और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच तालमेल बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर NCP-SP में बगावत! कौन हैं वो Sharad Pawar के 2 नेता, जिन्होंने दिया इस्तीफा?

स्पेशल • Mumbai

MK Stalin को मनाने में नाकाम Rahul-Sonia, अब क्या शरद पवार के आगे गली दाल? PM मोदी ने कसा 'नाराज फूफा' का तंज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation: परिसीमन आयोग में कौन बैठेगा, किसके हाथ में होगी नई सीटों की चाबी? राज्यों में कैसे होगा बंटवारा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

MK Stalin पहले गले मिले, फिर क्यों ठुकरा दी Rahul Gandhi की डिमांड? 70 मिनट की बैठक में क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा की 11 सीटों वाली PDA प्रभारियों की लिस्ट में पूर्वांचल को जगह नही, पश्चिमी UP-ब्रज पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार की कोसी नदी में मिलीं 40 गंगा डॉल्फिन और 450 कछुए, दुर्लभ घड़ियाल भी दिखा

स्पेशल • Begusarai

बिहार में 824 करोड़ का निवेश, बक्सर और बेगूसराय में वरुण बेवरेजेज की उत्पादन इकाइयों से 1,000 लोगों को रोजगाw

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल