शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 05:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
अंतर्राष्ट्रीय Mumbai 11,521 व्यूज

मुंबई हमले की 18वीं बरसी। देश-विदेश के नेताओं ने 26/11 के शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 02:00 AM IST
मुंबई हमले की 18वीं बरसी। देश-विदेश के नेताओं ने 26/11 के शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री शाह ने आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की अग्रणी भूमिका की सराहना की और कहा कि वह निर्णायक कार्रवाई कर रहा है। वहीं, अमेरिका व इजरायल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे मजबूती से भारत के साथ खड़े हैं। 26/11 की 18वीं बरसी पर देश-विदेश के नेताओं ने दी मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- साहस, करुणा और दृढ़ता से एकजुट राष्ट्र का हौसला नहीं तोड़ सकता आतंकवाद शाह ने कहा- आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध, भारत निर्णायक कार्रवाई कर रहा अमेरिका व इजरायल ने कहा कि आतंकवाद के ​खिलाफ लड़ाई में वे मजबूती से भारत के साथ खड़े जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

2008 के मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए सैनिकों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष लोगों को 26/11 की 18वीं बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ समेत देश-विदेश के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री शाह ने आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की अग्रणी भूमिका की सराहना की और कहा कि वह निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।

वहीं, अमेरिका व इजरायल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे मजबूती से भारत के साथ खड़े हैं। बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए मुंबई पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के भारी हथियारों से लैस 10 आतंकियों ने शहर के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था।

इन हमलों में विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। 60 घंटे तक चले इन आतंकी हमलों ने मुंबई को दहला दिया था। प्रेट्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान बहादुरी से डटे सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों के साहस को नमन किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद जिंदगियां उजाड़ सकता है, लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ता से एकजुट राष्ट्र का हौसला कभी नहीं तोड़ सकता। गृह मंत्री शाह ने एक्स पर पोस्ट किया- " 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमलों ने पूरे देश को झकझोर दिया था। मैं आतंकियों को करारा जवाब देते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं और इन हमलों में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं।

" आतंकवाद को मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध बताते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टोलरेंस नीति’ की दुनियाभर में सराहना हो रही है। आज भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आतंकवाद के हर स्वरूप तथा हर साजिश के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'मन का न हो तो और भी अच्छा। ', भारत-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल को याद आई हरिवंश राय बच्चन की कविता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में मतभेद

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'LAC पर हालात स्थिर', अरुणाचल सीमा पर चीन ने दोहराया पुराना राग; भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से बौखलाया ड्रैगन

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर इजरायल में भारतीय दूतावास ने दी श्रद्धांजलि, कहा- साहस को नमन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

रियाद में हूती हमले में दो भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शेख हसीना की वापसी पर भारत ने साफ किया रुख, प्रत्यर्पण से अलग है यह मामला

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल