केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हरिवंश राय बच्चन की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में है, जबकि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। भारत-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल को याद आई हरिवंश राय बच्चन की कविता(फाइल फोटो) भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम रूप लेने के करीब, गोयल ने दिया बयान।
मंत्री पीयूष गोयल ने हरिवंश राय बच्चन की कविता से दिया जवाब। अमेरिका के टैरिफ प्रस्ताव पर भारत ने स्पष्ट रुख अपनाया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को हरिवंश राय बच्चन की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अब अंतिम रूप लेने के करीब है। इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026 को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि जिस प्रक्रिया और रास्ते की वजह से इस डील को अंतिम रूप देने में रुकावट आ रही थी, वह अब तेजी से आकार लेने लगी है।
हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों को याद करते हुए गोयल ने कहा कि दुनिया में व्यापार से जुड़ी जो बाधाएं आईं, भारत वैसा नहीं चाहता था, लेकिन देश ने इस स्थिति को भी अपने फायदे में बदल दिया। उन्होंने कहा कि हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती के अवसर पर उनकी ये पंक्तियां याद आती हैं कि मन का हो तो अच्छा, मन का न हो तो ज्यादा अच्छा।
दुनिया में जो कुछ भी हुआ, वह हमारी इच्छा नहीं था, लेकिन हमने इसे भारत की विकास गाथा के लिए एक ऐसे अवसर में बदल दिया जो आने वाले वर्षों में 140 करोड़ भारतीयों के लिए फायदेमंद साबित होगा। गोयल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने मैन्युफैक्चरिंग में जरूरत से ज्यादा क्षमता होने के आरोपों की जांच (धारा 301) के तहत भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।
हालांकि, अमेरिका ने यह भी संकेत दिया है कि यदि दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार समझौता हो जाता है, तो प्रस्तावित टैरिफ की दर को घटाकर 17 प्रतिशत किया जा सकता है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं