आईपीएल में दुनिया भर के क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिलता है। यही वजह है कि कई विदेशी खिलाड़ी दूसरी टी20 लीग के बजाय आईपीएल में जगह बनाने को प्राथमिकता देते हैं। अब इसका असर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर भी पड़ सकता है।
बांग्लादेश के तीन ऐसे खिलाड़ी आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, जो पीएसएल की टीमों से जुड़े हुए हैं। इन खिलाड़ियों में मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा और रिशाद हुसैन का नाम शामिल है। अगर इन्हें कोई आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीद लेती हैं और दोनों लीग के कार्यक्रम में टकराव होता है, तो पीएसएल की कुछ टीमों के सामने खिलाड़ियों का संकट खड़ा हो सकता है।
मुस्तफिजुर रहमान की वापसी पर रहेंगी नजरें इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा मुस्तफिजुर रहमान की है। उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9. 20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे। बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर को उन्हें टीम से रिलीज करना पड़ा था। इस फैसले के बाद भारतीय और बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड के बीच भी विवाद देखने को मिला था।
अब मुस्तफिजुर एक बार फिर आईपीएल में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। सिर्फ तीन नहीं, सात बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में बांग्लादेश के कुल सात खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्तफिजुर रहमान के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम भी ऑक्शन में शामिल होने के इच्छुक हैं।
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है। हालांकि खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराना उनके बिकने की गारंटी नहीं है। अब देखना होगा कि कितने बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी बोली लगाती हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं