गुरुवार, 12 नवंबर 2026 04:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,004 व्यूज

अक्षर पटेल ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन, कप्तानी को लेकर जबरदस्त माथापच्ची

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 03:04 PM IST
अक्षर पटेल ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन, कप्तानी को लेकर जबरदस्त माथापच्ची

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत बनाने में जुटी है, इस बीच कप्तानी को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। टीम के मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल अब इस जिम्मेदारी को आगे नहीं संभालना चाहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट उन्हें कप्तान बने रहने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। अक्षर के इस रुख ने टीम के सामने नए कप्तान की तलाश का सवाल खड़ा कर दिया है। इस दौड़ में ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के नाम भी चर्चा में हैं।

दो सीजन की नाकामी के बाद कप्तानी से खुश नहीं अक्षर? अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई थी। ऋषभ पंत के टीम से जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया था।

हालांकि उनकी कप्तानी में दिल्ली पिछले दोनों सीजन प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। दिल्ली ने 2025 में पांचवें स्थान पर रहते हुए सीजन खत्म किया था, जबकि 2026 में टीम छठे स्थान पर रही। इसके अलावा पिछले सीजन अक्षर का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

उन्होंने 14 मुकाबलों में 173 रन बनाए और 11 विकेट हासिल किए। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर अब कप्तानी की जिम्मेदारी जारी रखने को लेकर काफी अनिच्छुक हैं। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने बताया कि मैनेजमेंट उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली ने अक्षर के लिए दूसरी टीमों से मिले कई आकर्षक ट्रेड ऑफर भी ठुकराए हैं। केएल राहुल के नाम पर भी हो सकता है विचार पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अक्षर के कप्तानी छोड़ने की स्थिति में राहुल को संभावित विकल्प बताया है। हालांकि राहुल ने 2025 में दिल्ली की कप्तानी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था।

ऐसे में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना भी आसान नहीं होगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत को लेकर BCCI का आया अंतिम फैसला, फिटनेस टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए हुई स्थिति साफ

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में आकर पाकिस्तान को झटका देने की तैयारी में 3 बांग्लादेशी स्टार, कौन हैं ये तीनों खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल की फ्लाइट 26 मिनट हवा में अटकी, लैंडिंग से पहले फूल गई सांसें, फिर पायलट ने लिया बड़ा फैसला

खेल समाचार • Mumbai

पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को क्यों किया टीम से बाहर? हार्दिक को लाने का बड़ा कारण अब आया सामने

खेल समाचार • अखिल भारतीय

5 गेंदों पर 5 विकेट लेने वाला खूंखार खिलाड़ी कीवी टीम में शामिल, 31 साल की उम्र में भारत के खिलाफ लाएगा तूफान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: हर दिन सड़क दुर्घटना में 53 मौत, चेन्नई में चालान और जागरुकता से आंकड़ों में सुधार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नोटिस बोर्ड हटाने के निर्देश का मतलब निषेधाज्ञा खत्म करना नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल