गुरुवार, 12 नवंबर 2026 03:31 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,734 व्यूज

शुभमन गिल की फ्लाइट 26 मिनट हवा में अटकी, लैंडिंग से पहले फूल गई सांसें, फिर पायलट ने लिया बड़ा फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 12:53 PM IST
शुभमन गिल की फ्लाइट 26 मिनट हवा में अटकी, लैंडिंग से पहले फूल गई सांसें, फिर पायलट ने लिया बड़ा फैसला

न्यूजीलैंड का वेलिंगटन शहर तेज हवाओं के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम कई बार हवाई सफर को भी चुनौतीपूर्ण बना देता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों को भी इसका अनुभव करना पड़ा, जब उनका विमान लैंडिंग से ठीक पहले खराब मौसम की चपेट में आ गया।

हालात ऐसे बने कि पायलट को आखिरी समय में उतरने का फैसला बदलना पड़ा। इस विमान में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी मौजूद थे। हालांकि कुछ देर बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली और सभी खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली।

AI Image हैमिल्टन से वेलिंगटन जा रहा था विमान यह घटना 11 नवंबर की है। भारतीय टीम के तीसरे वनडे के बाद कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंगटन रवाना हुए थे। करीब 8 से 10 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने एयर न्यूजीलैंड की फ्लाइट NZ5817 से सफर किया।

इस विमान ने हैमिल्टन से सुबह 11:43 बजे उड़ान भरी थी। सफर के दौरान शुरुआत में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन वेलिंगटन पहुंचने से पहले मौसम ने मुश्किल खड़ी कर दी। वेलिंगटन एयरपोर्ट के आसपास तेज क्रॉसविंड और टर्बुलेंस की स्थिति बन गई थी।

विमान जब रनवे के बेहद करीब पहुंचा तो हवा का दबाव और अस्थिर परिस्थितियां लैंडिंग के अनुकूल नहीं थीं। ऐसे में पायलट ने जोखिम लेने के बजाय लैंडिंग रोकने का फैसला किया। विमान को दोबारा ऊपर उठाया गया।

पायलट ने स्थिति ठीक नहीं देखते हुए गो-अराउंड का फैसला लिया और फिर से विमान हवा में आ गया। लैंडिंग रद्द करने के बाद विमान 5000 फीट से अधिक ऊंचाई पर पहुंच गया और दोबारा उतरने के लिए सही परिस्थितियों का इंतजार किया। इसके बाद पायलट ने दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास किया।

रेव स्पोर्ट्ज रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने दोपहर 1:06 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। यह निर्धारित समय से करीब 26 मिनट बाद था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अक्षर पटेल ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन, कप्तानी को लेकर जबरदस्त माथापच्ची

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में आकर पाकिस्तान को झटका देने की तैयारी में 3 बांग्लादेशी स्टार, कौन हैं ये तीनों खिलाड़ी

खेल समाचार • Mumbai

पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को क्यों किया टीम से बाहर? हार्दिक को लाने का बड़ा कारण अब आया सामने

खेल समाचार • अखिल भारतीय

5 गेंदों पर 5 विकेट लेने वाला खूंखार खिलाड़ी कीवी टीम में शामिल, 31 साल की उम्र में भारत के खिलाफ लाएगा तूफान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: हर दिन सड़क दुर्घटना में 53 मौत, चेन्नई में चालान और जागरुकता से आंकड़ों में सुधार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नोटिस बोर्ड हटाने के निर्देश का मतलब निषेधाज्ञा खत्म करना नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल