भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट क्रिकेट की चुनौती के लिए तैयार है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को अपने अनुभवी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बीच टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने पंत को फिटनेस क्लीयरेंस दे दिया है। वह जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे और टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
दो फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मिली मंजूरी ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से साइड स्ट्रेन की समस्या से परेशान थे। उन्हें अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान चोट लगी थी। वह रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए थे।
इसके बाद उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। पंत ने 10 और 11 नवंबर को दो फिटनेस और मैच सिमुलेशन टेस्ट दिए। इन दोनों परीक्षणों में सफल रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया।
अगले 24 घंटों में वह न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। भारत ए के तीन मुकाबलों में भी नहीं खेल पाए थे पंत को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस मिलने की शर्त पर निर्भर था। चोट के कारण वह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के तीन अनौपचारिक टेस्ट मुकाबलों में भी हिस्सा नहीं ले सके थे।
इस दौरान उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर काम किया। उनकी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी अच्छी रही। अब क्लीयरेंस मिलने के बाद वह सीधे न्यूजीलैंड में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे।
कब शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज? भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।
पंत की वापसी से भारतीय टीम को विकेटकीपिंग के साथ मध्यक्रम की बल्लेबाजी में भी विकल्प मिलेगा। हालांकि फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बावजूद पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में उनका चयन टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निर्भर करेगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं