उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं और कामकाजी वर्ग को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 26 नवंबर को घोषणापत्र जारी करते हुए बुजुर्ग महिलाओं और महिला कारीगरों को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलान किया। यह रकम पेंशन के तौर पर सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की बात कही गई है।
इसके अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नई योजनाएं लाने, उनका वेतन बढ़ाने और नौकरी में पक्का करने की दिशा में काम करने का वादा भी किया गया है। एसपी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र लाने की बात दोहराई है। पार्टी का कहना है कि आधी आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखकर अलग योजनाएं बनाई जाएंगी।
गरीब परिवारों के लिए 5 रुपये में भोजन, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर एंबुलेंस सुविधा देने का वादा भी किया गया है। सवाल है कि महिलाओं के लिए घोषणापत्र में क्या-क्या है और इसके अलावा किन वर्गों को साधने की कोशिश हुई है? महिलाओं को सालाना ₹40 हजार पेंशन, कारीगरों को भी राहत अखिलेश यादव ने बुजुर्ग महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया है।
महिला कारीगरों को भी इतनी ही सालाना सहायता देने की बात कही गई है। इसके साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम और क्लब बनाने का प्रस्ताव है। यानी पार्टी ने महिलाओं के साथ बुजुर्गों की देखभाल को भी अपने एजेंडे में जगह दी है।
घोषणापत्र में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नई योजनाएं लाने की बात कही गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर वेतन दिया जाएगा। उन्हें नौकरी में स्थायी करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
हालांकि, वेतन कितना बढ़ेगा और स्थायी करने की प्रक्रिया क्या होगी, इसका विस्तृत खाका सामने नहीं आया है। 25 लाख सरकारी नौकरी,₹5,000 भत्ता, 5 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अखिलेश यादव के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र, सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार किया जाएगा।
पार्टी ने महिलाओं और मुसलमानों के खिलाफ जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का वादा किया है। पीडीए और गरीब परिवारों के लिए समाजवादी कैंटीन खोलने की बात भी है, जहां 5 रुपये में भोजन की थाली मिलेगी। सपा ने गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने, जरूरतमंदों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण इलाज और बेहतर एंबुलेंस सेवा देने का वादा किया है।
पार्टी पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में काम करने की बात भी कह रही है। शिक्षा के मोर्चे पर 26 हजार बंद प्राथमिक स्कूल फिर खोलने, 12वीं के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने और राज्य शिक्षा नीति लाने का ऐलान है। करीब 1.
5 लाख शिक्षामित्रों को शिक्षकों के बराबर वेतन देने का वादा भी किया गया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं