गुरुवार, 26 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,025 व्यूज

'अम्मा' का आशीर्वाद लेकर CM रेखा गुप्ता ने शुरू की 'अमृता श्री', 21 राज्यों की लाखों महिलाओं को मिलेगा फायदा

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 07:26 PM IST
'अम्मा' का आशीर्वाद लेकर CM रेखा गुप्ता ने शुरू की 'अमृता श्री', 21 राज्यों की लाखों महिलाओं को मिलेगा फायदा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल होकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की। कार्यक्रम में उन्होंने परम पूज्य माता अमृतानंदमयी देवी, जिन्हें लोग 'अम्मा' के नाम से जानते हैं, का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अम्मा के सेवा और करुणा के संदेश को नमन करते हुए अमृता श्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस पहल का दायरा सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम के जरिए देश के 21 राज्यों में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की योजना है। इसके तहत 15 हजार से अधिक समूहों के माध्यम से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

क्या है अमृता श्री पहल? (What is Amrita Shree Initiative) अमृता श्री कार्यक्रम का मुख्य मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को एक साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस पहल में 21 राज्यों के 15 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे। इससे लाखों महिलाओं तक पहुंच बनाने की योजना है। स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मिलकर काम करने और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका देते हैं।

ऐसे समूहों के जरिए महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। In the divine presence of Amma, a celebration of compassion, selfless service and women empowerment. https://t.

co/fypyRrxUAp ब्रह्मस्थानम महोत्सव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। विधायक शिखा रॉय और गजेंद्र यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनके अलावा कई अन्य गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने अम्मा के निःस्वार्थ सेवा भाव और करुणा के संदेश को याद किया। अमृता श्री कार्यक्रम की शुरुआत को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक पहल के तौर पर पेश किया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Parliament Session 2026: 30 नवंबर को लोकसभा-2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक क्यों बुलाई? 5 Point पूरा गेम

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh Yadav Manifesto 2027: 'ग्रेजुएट को ₹5000 भत्ता, 25 लाख सरकारी Job'- युवाओं के लिए 11 बड़े वादे

स्पेशल • अखिल भारतीय

महिलाओं को ₹40 हजार पेंशन, आंगनबाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं के लिए नई योजनाएं, सपा के घोषणापत्र में क्या खास?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली मजबूती, दिल्ली स्टेट सैनी सभा के अध्यक्ष जयभगवान सैनी पार्टी में शामिल

स्पेशल • अखिल भारतीय

‘मुझे प्रधानमंत्री बना दें। मैं दर्द का समंदर हूं’, सपा के घोषणापत्र से पहले छलका Azam Khan का दर्द

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027

स्पेशल • अखिल भारतीय

25 लाख सरकारी नौकरी,₹5,000 भत्ता, 5 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अखिलेश यादव के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल