गुरुवार, 26 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,803 व्यूज

Akhilesh Yadav Manifesto 2027: 'ग्रेजुएट को ₹5000 भत्ता, 25 लाख सरकारी Job'- युवाओं के लिए 11 बड़े वादे

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 07:14 PM IST
Akhilesh Yadav Manifesto 2027: 'ग्रेजुएट को ₹5000 भत्ता, 25 लाख सरकारी Job'- युवाओं के लिए 11 बड़े वादे

Samajwadi Party Akhilesh Yadav Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने युवाओं और बेरोजगारों को अपने चुनावी एजेंडे में अहम जगह दी है। पार्टी के 'पीडीए का प्रणपत्र 2027' में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और युवाओं को नौकरी के लायक कौशल सिखाने का वादा किया गया है।

घोषणापत्र में सबसे प्रमुख वादों में नौकरी या रोजगार मिलने तक ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये का पोषण भत्ता देना शामिल है। इसके अलावा पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने और अन्य क्षेत्रों में 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

पार्टी ने कौशल विकास केंद्रों, लैपटॉप वितरण, शहरी रोजगार गारंटी कानून और अग्निवीरों के लिए रोजगार के विकल्पों से जुड़े प्रस्ताव भी रखे हैं। हालांकि, ये फिलहाल चुनावी वादे हैं। इन पर अमल सरकार बनने के बाद तय होने वाली नीतियों, बजट और पात्रता की शर्तों पर निर्भर करेगा।

आइए विस्तार से जानते हैं कि युवाओं के लिए अखिलेश की झोली में क्या-क्या? सपा ने पांच साल के भीतर 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का संकल्प जताया है। इसके साथ ही पार्टी ने दूसरे क्षेत्रों में 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भरने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में होने वाली देरी कम करना और खाली पदों पर नियुक्तियां सुनिश्चित करना है। युवाओं को संभावित फायदा: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नियमित भर्तियों और खाली पदों को भरने की व्यवस्था से फायदा मिल सकता है।

हालांकि, घोषणापत्र में विभागवार रिक्तियों और भर्ती की विस्तृत योजना का ब्योरा नहीं दिया गया है। इस प्रस्ताव के साथ युवाओं को नौकरी के लिए जरूरी कौशल सिखाने की भी बात कही गई है। यानी योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि रोजगार पाने में मदद करना भी है।

किसे मिल सकता है फायदा? अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी मिलने तक आर्थिक मदद मिल सकती है। सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, परिणाम में देरी और भर्ती प्रक्रिया लंबी खिंचने जैसे मुद्दे अभ्यर्थियों की चिंता का विषय रहे हैं।

सपा ने इन समस्याओं पर लगाम लगाने का वादा किया है। घोषणापत्र में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कई प्रस्ताव रखे गए हैं। इन प्रस्तावों का मकसद भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता कम करना है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

सपा ने युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का वादा किया है। घोषणापत्र , इन केंद्रों के जरिए हर साल पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Parliament Session 2026: 30 नवंबर को लोकसभा-2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक क्यों बुलाई? 5 Point पूरा गेम

स्पेशल • अखिल भारतीय

महिलाओं को ₹40 हजार पेंशन, आंगनबाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं के लिए नई योजनाएं, सपा के घोषणापत्र में क्या खास?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'अम्मा' का आशीर्वाद लेकर CM रेखा गुप्ता ने शुरू की 'अमृता श्री', 21 राज्यों की लाखों महिलाओं को मिलेगा फायदा

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली मजबूती, दिल्ली स्टेट सैनी सभा के अध्यक्ष जयभगवान सैनी पार्टी में शामिल

स्पेशल • अखिल भारतीय

‘मुझे प्रधानमंत्री बना दें। मैं दर्द का समंदर हूं’, सपा के घोषणापत्र से पहले छलका Azam Khan का दर्द

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027

स्पेशल • अखिल भारतीय

25 लाख सरकारी नौकरी,₹5,000 भत्ता, 5 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अखिलेश यादव के घोषणापत्र के 10 बड़े वादे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल