महान गायक रहे मुकेश का 50 साल पुराना गीत पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का रिटायरमेंट एंथम बन गया है। मुकेश का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है।
माही चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के हिस्सा थे और अब उन्होंने क्रिकेट के हर प्रारूप से अलविदा कह दिया है। अपनी रिटायरमेंट का एलान एक बार फिर एम एस धोनी ने महान गायक मुकेश (Mukesh) के 50 साल पुराने सदाबहार गाने के साथ किया है। इंटरनेट पर अब मुकेश का वह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है।
आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है, जो धोनी का रिटायरमेंट एंथम बन गया है। बतौर गायक मुकेश ने अपने सिंगिंग करियर के दौरान कई ऐसे सदाबहार गीत गाए थे, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उनका एक गाना ऐसा भी रहा है, जो पिछले 5 दशकों से लगातार सुना जा रहा है।
इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी का भी वह फेवरेट सॉन्ग माना जाता है। इस गाने के बोल हैं- मैं पल दो पल का शायर हूं। (Main Pal Do Pal Ka Shayar Hoon)।
सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन की कल्ट क्लासिक फिल्म कभी कभी से नाता रखने वाला मैं पल दो पल का शायर हूं। सॉन्ग बॉलीवुड का आईकॉनिक सॉन्ग माना जाता है, जिसे मुकेश ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया था। साल 1976 में रिलीज होने वाला ये गाना अब 2026 में एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
जिसकी वजह महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल से संन्यास लेना है और धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसी गाने पर एक स्पेशल वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उनके क्रिकेट करियर की सुनहरी यादें शामिल हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब माही ने मुकेश के मैं पल दो पल का शायर हूं।
गाने पर रिटायरमेंट अनाउंस की है, इससे पहले टीम इंडिया से संन्यास के दौरान भी उन्होंने ऐसा किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मुकेश द्वारा गाया गया फिल्म कभी कभी के मैं पल दो पल का शायर हूं। गीत को अपना फेवरेट सॉन्ग बताया था।
इतना ही नहीं धोनी ने इस प्यारे गाने को अपनी आवाज में गुनगुनाया भी था, जो ये बताने के लिए काफी है कि मुकेश का ये सॉन्ग उनके दिल के बेहद करीब है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं