बुधवार, 18 नवंबर 2026 01:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 9,664 व्यूज

'हनुमान चालीसा बज रही थी तो। ', Ramayana की स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता थिएटर ने बदला रूल; आस्था को रखा सबसे ऊपर

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 12:32 PM IST
'हनुमान चालीसा बज रही थी तो। ', Ramayana की स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता थिएटर ने बदला रूल; आस्था को रखा सबसे ऊपर

कोलकाता थिएटर्स ने रामायणम् की स्क्रीनिंग के दौरान बैन किया नॉनवेज/ फोटो- यूट्यूब रामायणम् के लिए कोलकाता के मल्टीप्लेक्स का बड़ा फैसला ऑडिटोरियम के अंदर नॉनवेज फूड देने पर लगाया बैन हनुमान चालीसा बाहर से सुनकर ही हुआ अलग फील एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही है, बल्कि इमोशन बन चुकी है।

वर्किंग डेज में भी मूवी को देखने की चाहत लोगों में कम नहीं हो रही है। यही वजह है कि ग्लोबली फिल्म ने 1483 करोड़ तक की कमाई कर ली है। अब रामायणम् (Ramayana Part 1) की स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता के मल्टीप्लेक्स थिएटर्स चेन ने एक बड़ा कदम उठाया है।

थिएटर्स ओनर्स ने पैसों से कई ज्यादा ऊपर लोगों की आस्था को रखते हुए कड़ा नियम बनाया है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम्: अ राइज ऑफ अ लीजेंड के लिए कोलकाता के SVF सिनेमा में एक खास व्यवस्था की गई है। मल्टीप्लेक्स थिएटर ने माइथोलॉजिकल फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सिर्फ शाकाहारी खाना उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।

फिल्म के पौराणिक विषय से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को समझते हुए थिएटर्स ओनर ने ये निर्णय लिया है। SVF के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि उनकी कंपनी को लगता है कि कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होती हैं। वह धार्मिक और सांस्कृतिक चीजों से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने पूरी तरह से ये निर्णय हिंदू महाकाव्य के प्रति लोगों की आस्था को देखकर लिया है। प्रवक्ता ने कहा, "कुछ फिल्में सिनेमा से कई आगे हैं। रामायणम् के दौरान जब हनुमान चालीसा बज रही थी, तो ऑडिटोरियम मंदिर जैसा लग रहा था।

वो ही नहीं, बाहर हम भी ऐसा फील कर रहे थे। " हालांकि, उन्होंने ये साफ किया गया कि बाहर काउंटर पर और अन्य फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान नॉनवेज उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, रामायणम् की स्क्रीनिंग पर अंदर नॉनवेज बैन है।

रामायणम् 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में रणबीर कपूर ने जहां श्रीराम की भूमिका निभाई, तो वहीं यश को दशानन रावण के रूप में दर्शकों का काफी प्यार मिला। साई पल्लवी मां सीता, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, कुणाल कपूर इंद्र की भूमिका में दिखाई दिए।

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म रामायणम् को 2 भागों में रिलीज किया जाएगा। दूसरे भाग में सनी देओल (Sunny Deol) महाबली हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसके एक सीन ने ही पहले पार्ट के एंड क्रेडिट सीन में दर्शकों को क्रेजी कर दिया था। फिल्म का सेकंड पार्ट 2028 दीवाली पर रिलीज होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जॉन अब्राहम की Guru को मिल गई लीड हीरोइन, साइकोलॉजिकल-थ्रिलर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

50 साल पुराना Mukesh का गाना, बना एम.एस. धोनी का 'विदाई एंथम'; इंटरनेट पर छाया सदाबहार गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बात करने की तमीज नहीं। ', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लाश साइड रख प्रड्यूसर करते रहे शूटिंग', उपासना सिंह ने सुनाई इंडस्ट्री की हैवानियत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के गाने क्यों नहीं हुए हिट? जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले- मैं अच्छा राइटर हूं, मेरी लिखी लाइनें।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक, बोलीं- दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

3 दिन में 30 गाने का रिकॉर्ड, वो सिंगर जिन्होंने एक सूफी गीत से जीता हिंदुस्तान-पाकिस्तान और बांग्लादेश का दिल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल