मंगलवार, 17 नवंबर 2026 09:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 12,972 व्यूज

बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग,गीले कपड़े। मातृभूमि के लिए सलमान खान ने पार की सारी हदें; डायरेक्टर का खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 08:24 AM IST
बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग,गीले कपड़े। मातृभूमि के लिए सलमान खान ने पार की सारी हदें; डायरेक्टर का खुलासा

निर्देशक ने शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया सलमान ने बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग की एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पहले ही चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म की भव्यता के साथ-साथ सलमान खान के अभिनय और इसकी भावनात्मक कहानी की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म का रॉ और वर्क-इन-प्रोग्रेस वर्जन देखने वाले इंडस्ट्री के लोगों और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सदस्यों का मानना है कि यह सलमान खान के बेहतरीन अभिनय में से एक है।

यह फिल्म उनकी चर्चित फिल्मों 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' की याद दिलाती है। हाल ही में मुंबई में फिल्म की एक खास रफ-कट स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें सुभाष घई, कबीर खान, सूरज बड़जात्या और डेविड धवन जैसे दिग्गज फिल्ममेकर शामिल हुए। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने भी इस पर बात की और बताया कि फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए, निर्देशक ने लोकेशन पर टीम की शारीरिक क्षमताओं की कड़ी परीक्षा ली।

उन्होंने पर्दे के पीछे की एक ऐसी बात शेयर की, जो फिल्म बनाने में लगाई गई मेहनत और ईमानदारी को दर्शाती है। अब तक सामने आई झलकियां, जिनमें जबरदस्त एक्शन और कठिन हालात दिख रहे हैं, उन्हें देखकर पता चलता है कि टीम ने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया। फिल्म के सबसे मुश्किल दृश्यों में से एक के बारे में बात करते हुए, निर्देशक अपूर्व लाखिया ने बताया,'शुरुआत में हमने इस सीन को मुंबई के एक स्टूडियो में शूट करने की योजना बनाई थी, लेकिन सलमान सर से बात करने के बाद हमें समझ आ गया कि स्टूडियो का सेट वह असली एहसास नहीं दे पाएगा।

इसलिए, हम बाहर गए और सितंबर के आखिर में इसे ऐसे पानी में शूट किया, जिसका तापमान लगभग 0 डिग्री के करीब रहा होगा। जब आप सलमान सर और बाकी लड़कों को कांपते हुए देखते हैं, तो वह कोई एक्टिंग नहीं है। वे दिन में छह घंटे तक उस बर्फीले पानी में रहे और टेक के बीच गीले कपड़ों में ही खाना खाते रहे।

' उन्होंने आगे कहा,'मुझे लगा था कि हम इसे एक दिन में पूरा कर लेंगे, लेकिन इसमें ढाई दिन लग गए। ' अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

शादी के 10 साल बाद इस स्टार कपल के घर फिर गूंजेगी किलकारी? 41 की उम्र में पत्नी के साथ किया ये ऐलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

हमले के बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, 17 साल पुराने गाने के रीमिक्स में आएंगे नजर; टीजर में दिखाए सिक्स पैक एब्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 मिनट में लिखा गया था साउथ का पहला ग्लोबल चार्टबस्टर, Dhanush के गाने को आखिर क्यों मिला 'सूप सॉन्ग' का टैग?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लहंगे में नाचते हुए ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई गोरी नागोरी? धड़ल्ले से वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कव्वाली को सिनेमा में दिलाई पहचान, ओपी नैय्यर से रहा विवाद; ऋतिक के दादाजी ने दिया बॉलीवुड को कल्ट गीतों का तोहफा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल