मंगलवार, 17 नवंबर 2026 09:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,361 व्यूज

शादी के 10 साल बाद इस स्टार कपल के घर फिर गूंजेगी किलकारी? 41 की उम्र में पत्नी के साथ किया ये ऐलान

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 08:08 AM IST
शादी के 10 साल बाद इस स्टार कपल के घर फिर गूंजेगी किलकारी? 41 की उम्र में पत्नी के साथ किया ये ऐलान

Dheeraj Dhoopar Vinny Arora: टीवी के मशहूर एक्टर धीरज धूपर एक बार फिर चर्चा में हैं। धीरज ने पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ शादी के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं।

लेकिन इन तस्वीरों के साथ लिखे एक खास मैसेज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कपल जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बन सकता है। पोस्ट की आखिरी तस्वीर ने खींचा ध्यान धीरज और विन्नी ने अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

इनमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में कपल का बेटा जैन भी दिखाई दिया। तीनों सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए।

हालांकि, पोस्ट की आखिरी तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसमें लिखा था कि वे अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं। इस मैसेज के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि विन्नी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar) धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की लव स्टोरी टीवी शो के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात साथ काम करने के दौरान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को शादी कर ली थी।

शादी के करीब छह साल बाद अगस्त 2022 में दोनों पहली बार माता-पिता बने। विन्नी ने बेटे जैन को जन्म दिया था। अब उनकी 10वीं सालगिरह पर दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, कपल ने अभी तक दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग,गीले कपड़े। मातृभूमि के लिए सलमान खान ने पार की सारी हदें; डायरेक्टर का खुलासा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

हमले के बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, 17 साल पुराने गाने के रीमिक्स में आएंगे नजर; टीजर में दिखाए सिक्स पैक एब्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 मिनट में लिखा गया था साउथ का पहला ग्लोबल चार्टबस्टर, Dhanush के गाने को आखिर क्यों मिला 'सूप सॉन्ग' का टैग?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लहंगे में नाचते हुए ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई गोरी नागोरी? धड़ल्ले से वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कव्वाली को सिनेमा में दिलाई पहचान, ओपी नैय्यर से रहा विवाद; ऋतिक के दादाजी ने दिया बॉलीवुड को कल्ट गीतों का तोहफा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल