गुरुवार, 12 नवंबर 2026 05:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 16,672 व्यूज

दिल्ली में छठ व्रतियों को बड़ी सौगात! मुनक नहर पर बना 11 KM लंबा भव्य छठ घाट,क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 04:15 PM IST
दिल्ली में छठ व्रतियों को बड़ी सौगात! मुनक नहर पर बना 11 KM लंबा भव्य छठ घाट,क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए छठ महापर्व से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुनक नहर के दोनों किनारों पर करीब 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इस परियोजना को दिल्लीवासियों को समर्पित किया।

इस मौके पर सिंगलपुर रोड के चौड़ीकरण का काम भी जनता को सौंपा गया। दिल्ली सरकार का दावा है कि यह राजधानी का सबसे लंबा छठ घाट है। इससे शालीमार बाग और आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों को छठ पूजा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

खास बात यह है कि जिस जगह पर पहले कचरा और मलबा जमा रहता था, उसे अब पूजा और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया है। मुनक नहर पर कैसे तैयार हुआ 11 KM लंबा छठ घाट? मुनक नहर के दोनों किनारों को विकसित करने का काम दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने किया है।

इस इलाके में लंबे समय से गंदगी, निर्माण का मलबा और झाड़ियां जमा थीं। परियोजना के तहत करीब 1,400 ट्रक कचरा और मलबा हटाया गया। दोनों किनारों से अतिक्रमण भी हटाया गया, ताकि श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित जगह बनाई जा सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने कई बार मौके पर जाकर काम का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सरकार इसे दिल्ली में नहर के किनारे इतने बड़े स्तर पर छठ पूजा स्थल विकसित करने की पहली पहल बता रही है। LIVE:Shri Nitin Nabin Ji inaugurates Delhis longest Chhath Ghat at Munak Nahar & Singalpur Road https://t.

co/7blLQaDZhL नहाय-खाय के दिन क्यों खाया जाता है लौकी-भात और चने की दाल? छठ महापर्व के पहले दिन की परंपरा और नियम छठ व्रतियों को मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं? इस 11 किलोमीटर लंबे घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पक्की सीढ़ियां और सीमेंटेड सड़कें बनाई गई हैं।

इसके अलावा चेंजिंग रूम, शौचालय, टेंट, रोशनी और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई है। बैठने के लिए बेंच, हरियाली और लैंडस्केपिंग का काम भी परियोजना का हिस्सा है। नहर में साफ पानी के प्रवाह की व्यवस्था के साथ अलग-अलग जगहों पर फव्वारे लगाने की योजना भी है।

दोनों किनारों के बीच आवाजाही आसान बनाने के लिए तीन पुल बनाए जा रहे हैं। सरकार के मुताबिक, ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। पुल और हरियाली से जुड़े बाकी काम अगले दो से तीन महीने में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस साल पूरे 11 किलोमीटर के हिस्से में छठ पूजा की व्यवस्था की गई है। इस परियोजना से शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्रों के हजारों परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर पूर्वांचल से आकर दिल्ली में बसे परिवारों के लिए यह बड़ी सुविधा होगी।

छठ महापर्व उनके लिए सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि परंपरा और भावनाओं से जुड़ा पर्व है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill: क्या मोदी सरकार बुलाएगी स्पेशल सेशन? INDIA Bloc के बदले समीकरण से बढ़ी उम्मीद?

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Local Train: शर्मनाम हरकत! छोड़छाड़ के विरोध पर महिला को ट्रेन से धक्का दिया, कटा हाथ-16 टांके सिर पर

स्पेशल • Mumbai

Bomb Threats: Amitabh Bachchan का ‘जलसा’ फिर खतरे में! कोर्ट समेत 6 जगहों पर खालिस्तान की बम ब्लास्ट की धमकी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Anti-SIR Protest से क्यों नहीं जुड़े Gen Z? सैम पित्रोदा के बयान से राहुल गांधी के अभियान पर उठे सवाल

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Local Train में शर्मनाम हरकत! 53 साल के व्यक्ति ने छोड़छाड़ की, विरोध पर महिला को धक्का दिया-कटा हाथ

स्पेशल • अखिल भारतीय

चीनी जासूस के बाद Nvidia CEO जेनसन हुआंग का दूसरा अफेयर आया सामने! कौन हैं Kimberly Powell, 10 साल में बनीं VP

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM मोदी ने सैम पित्रोदा को क्यों कहा ‘सैम भाई’? कांग्रेस नेता की तारीफ के पीछे की पूरी कहानी समझिए

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल