कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और बीजेपी सरकार की आलोचना करते रहे हैं। उनके कई बयानों पर राजनीतिक विवाद भी हुआ है। लेकिन इस बार पित्रोदा ने पीएम मोदी के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना गुजराती दोस्त बताया और कहा कि दोनों के बीच व्यक्तिगत स्तर पर कोई कड़वाहट नहीं है। सैम पित्रोदा की इन बातों के बाद पीएम मोदी ने भी जवाब दिया। उन्होंने दिवाली और नए साल की शुभकामनाएं देते हुए पित्रोदा को 'सैम भाई' कहकर संबोधित किया।
प्रधानमंत्री के इस जवाब ने दोनों नेताओं के निजी रिश्तों को फिर चर्चा में ला दिया है। सैम पित्रोदा ने PM मोदी की तारीफ में क्या कहा? सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा कि वह उन्हें एक व्यक्ति के तौर पर सम्मान देते हैं।
पित्रोदा के मुताबिक वह और उनकी पत्नी अंजना बेन कई बार मोदी से मिल चुके हैं। इन मुलाकातों में पीएम मोदी का व्यवहार उनके प्रति काफी आत्मीय रहा। Happy Diwali and Nutan Varsh Abhinandan to you Sam Bhai and to Anjana Ben.
Praying for a joyful and healthy year ahead. Jai Jagannath!@sampitroda पित्रोदा ने मोदी को दयालु, स्नेह रखने वाला और दूसरों का ख्याल रखने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनत से काम करते हैं।
हमारे बीच व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और उन्हें मोदी से निजी तौर पर कोई शिकायत नहीं है। "वे एक गुजराती दोस्त हैं। मैं एक इंसान के तौर पर उनकी इज्जत करता हूं।
मैं और मेरी पत्नी उनसे मिल चुके हैं। वह पर्सनल लेवल पर बहुत अच्छे, दयालु, प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले रहे हैं। बेशक, वह एक अच्छे वक्ता और मेहनती हैं और हमारी आपस में अच्छी बनती है।
हमारे बीच कोई पर्सनल दिक्कतें नहीं हैं। एक गुजराती नेता, दोस्त या शुभचिंतक के तौर पर मिस्टर मोदी के खिलाफ मेरा कोई मन नहीं है। वह मेरे साथ बहुत अच्छे रहे हैं और मैं इसकी तारीफ करता हूं।
इसी तरह, मैं गुजरात में उनके घर कई बार गया हूं। " 'वो नजरें बचाकर निकलते हैं', सोनिया गांधी ने PM मोदी को लेकर किताब में ये क्या लिख दिया? फिर भी मानी ये बात विचारधारा अलग, पर साथ खाना खा सकते हैं: पित्रोदा का नजरिया सैम पित्रोदा ने इस बातचीत में व्यक्तिगत रिश्तों और राजनीतिक विचारधारा के फर्क को भी साफ किया।
उन्होंने कहा कि दुनिया को देखने के पीएम मोदी के नजरिए और उनकी विचारधारा से उन्हें दिक्कत हो सकती है लेकिन यह विरोध विचारों का है, किसी व्यक्ति का नहीं। पित्रोदा ने कहा कि वे पीएम मोदी से वैचारिक रूप से असहमत होते हुए भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकते हैं और हंसी-मजाक कर सकते हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं