कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) इन दिनों चर्चा में है। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, राजीव गांधी के साथ रिश्ते, इंदिरा गांधी की हत्या, परिवार पर आई मुश्किलों और राजनीति में आने के फैसले पर खुलकर बात की है।
किताब के साथ दिए इंटरव्यू में सोनिया ने यह भी बताया कि उन्हें आज भी राहुल गांधी की सुरक्षा की चिंता सताती है। इसकी वजह राहुल का सरकार के खिलाफ युवाओं के बड़े विरोध प्रदर्शनों में शामिल होना है। सोनिया ने यह भी बताया कि अगर राजीव गांधी राजनीति में नहीं आते तो दोनों की जिंदगी कैसी होती।
उनकी कल्पना थी कि वे एक सामान्य परिवार की तरह साथ बूढ़े होते, बच्चों और पोते-पोतियों के साथ समय बिताते और दुनिया घूमते। लेकिन परिवार की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर क्यों रहती है चिंता?
सोनिया गांधी ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अक्सर राहुल गांधी की सुरक्षा की फिक्र होती है। उनके मुताबिक, राहुल सरकार के खिलाफ युवाओं के बड़े विरोध प्रदर्शनों में उनके साथ खड़े होते हैं। यही वजह है कि उन्हें बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
सोनिया ने बताया कि जब वह कांग्रेस की कमान संभाल रही थीं, तब उन्हें अपनी जान की उतनी चिंता नहीं होती थी। लेकिन राहुल को सक्रिय राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में देखते हुए उनकी चिंता बढ़ जाती है। इसका एक बड़ा कारण परिवार का पुराना अनुभव भी है।
सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर पैदा हुए डर को याद किया। उस समय उन्हें लगता था कि राजनीति में आने पर उनके पति की जान भी खतरे में पड़ सकती है। 'महत्वाकांक्षी होना कोई गुनाह है',प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा आखिर क्यों सोनिया गांधी पर भड़कीं?
क्या हुआ? 2004 में प्रधानमंत्री बनने से क्यों पीछे हटीं सोनिया? साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली थी।
इसके बाद पार्टी के कई नेताओं ने सोनिया गांधी से प्रधानमंत्री पद संभालने की अपील की। सोनिया ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस प्रस्ताव के लिए सहमति दे दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।
उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने बताया कि उस समय राहुल और उन्हें डर था कि अगर उनकी मां प्रधानमंत्री बनीं तो उनकी भी हत्या हो सकती है। परिवार पहले ही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो चुका था। ऐसे में दोनों बच्चों के लिए मां को भी उसी खतरे के बीच देखना आसान नहीं था।
सोनिया गांधी के मुताबिक, उस समय परिवार की सुरक्षा और राजनीति से जुड़े जोखिम उनके फैसले पर भारी पड़े। आखिरकार उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया और डॉ. मनमोहन सिंह को इस जिम्मेदारी के लिए आगे किया।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं