गुरुवार, 12 नवंबर 2026 04:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,837 व्यूज

Bihar News: विदेश में रहकर भी नहीं छूटा छठ का मोह, अमेरिका और अबू धाबी से बिहार पहुंचीं दीपा-अनुभूति

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 02:31 PM IST
Bihar News: विदेश में रहकर भी नहीं छूटा छठ का मोह, अमेरिका और अबू धाबी से बिहार पहुंचीं दीपा-अनुभूति

पटना, 12 नवंबर 2026: छठ महापर्व लोगों को अपनी मिट्टी, परिवार और परंपराओं से जोड़ने का एक खास अवसर है। यही वजह है कि देश-विदेश में रहने वाले बिहार के लोग हर साल इस पर्व को मनाने के लिए अपने घर लौटते हैं। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से लेकर दुनिया के कई हिस्सों में बसे बिहारवासी विदेश की धरती पर भी पूरे विधि-विधान से छठ पूजा करते हैं।

इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते हैं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी तथा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। इस बार छठ मनाने के लिए अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो से दीपा सिन्हा और अबू धाबी से अनुभूति प्रिया बिहार पहुंची हैं। दोनों ने पटना में हुए बदलावों, बेहतर होती आधारभूत संरचनाओं और छठ के आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

उनका कहना है कि बिहार में विकास और बदलाव दिखाई दे रहा है। अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में रहने वाली दीपा सिन्हा इस बार छठ पूजा मनाने के लिए अपने वतन लौटी हैं। खगड़िया की बेटी और मुंगेर की बहू दीपा का कहना है कि छठ उनके लिए महज एक त्योहार नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा भाव है।

यही लगाव उन्हें विदेश से अपनी जन्मभूमि तक खींच लाया। दीपा ने पटना एयरपोर्ट की आकर्षक सजावट, छठ के पारंपरिक गीतों और शहर में बेहतर होती आधारभूत संरचनाओं की सराहना की। उन्होंने लोगों की सुविधा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए बिहार सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

पटना विमेंस कॉलेज की पूर्व छात्रा दीपा वर्षों बाद पटना पहुंचीं तो शहर का बदला हुआ रूप देखकर प्रभावित हुईं। घाटों की सजावट, पारंपरिक गीतों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने आभार जताया। दीपा के मुताबिक, बदलाव केवल एयरपोर्ट या त्योहारों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों के नागरिक व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है और बिहार भी विकास एवं बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, अबू धाबी से पटना पहुंचीं अनुभूति प्रिया ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वह खास तौर पर छठ पूजा मनाने के लिए बिहार आई हैं।

अनुभूति खुद छठ व्रत करती हैं और पिछले कुछ वर्षों से अबू धाबी में ही यह पर्व मना रही थीं। हालांकि, इस साल उन्होंने अपने गृह राज्य बिहार आकर छठ मनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले की तुलना में काफी बदलाव आया है।

राज्य सरकार विकास के लिए हर क्षेत्र में काम कर रही है और इस पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

चीनी जासूस के बाद Nvidia CEO जेनसन हुआंग का दूसरा अफेयर आया सामने! कौन हैं Kimberly Powell, 10 साल में बनीं VP

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM मोदी ने सैम पित्रोदा को क्यों कहा ‘सैम भाई’? कांग्रेस नेता की तारीफ के पीछे की पूरी कहानी समझिए

स्पेशल • अखिल भारतीय

Lawrence Bishnoi Gang से केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की मिली धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी

स्पेशल • Mumbai

Air India Hijack Case: पत्नी के लिए यात्री ने एयर इंडिया फ्लाइट को झूठी हाईजैक की दी थी धमकी, कैसे दबोचा गया?

स्पेशल • अखिल भारतीय

राहुल गांधी के लिए इस बात को लेकर डरी रहती हैं मां सोनिया? अब कही दिल की बात, बताया राजीव होते तो क्या करती?

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक, 11,500 करोड़ की हाइड्रो स्टोरेज परियोजना रहेगी आकर्षण का केंद्र

स्पेशल • Lucknow

Swachh Survekshan 2025-26: देश के 3 सबसे स्वच्छ शहरों में Lucknow शामिल, Varanasi-Ghaziabad ने भी बढ़ाया मान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल