दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। पहले एक चीनी कारोबारी और संदिग्ध चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ उनके एक्स्ट्रा मैरिटल की बात सामने आई थी। अब 63 साल के जेनसन हुआंग का नाम उन्हीं की कंपनी की एक सीनियर अधिकारी किंबरली पॉवेल (Kimberly Powell) के साथ जुड़ गया है।
दावा है कि हुआंग और पॉवेल के बीच पहले निजी रिश्ता रहा था। इस खुलासे ने टेक इंडस्ट्री से लेकर अमेरिकी कॉरपोरेट जगत तक हलचल मचा दी है। लेकिन इस पूरे मामले में एक और सवाल उठ रहा है।
आखिर किंबरली पॉवेल कौन हैं? एनवीडिया में उनकी क्या जिम्मेदारी है और महज 10 साल के भीतर वह कंपनी में इतनी बड़ी पोजिशन तक कैसे पहुंचीं? आइए समझते हैं इस पूरे मामले की कहानी।
क्या है नया विवाद और रिपोर्ट में क्या दावा किया गया? 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने 11 नवंबर को एक रिपोर्ट छापी है। इसमें एनवीडिया के पांच पूर्व कर्मचारियों के हवाले से दावा किया गया है कि जेनसन हुआंग और किंबरली पॉवेल के बीच अफेयर था।
पॉवेल कंपनी में सीधे हुआंग को ही रिपोर्ट करती हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इसी साल मार्च में सैन होजे (San Jose) के एक इवेंट के दौरान दोनों को एक होटल में काफी करीब देखा गया था। दो सूत्रों ने इससे जुड़े एक कथित वीडियो की बात भी कही है।
हालांकि, अखबार ने साफ किया है कि उसने खुद यह वीडियो नहीं देखा है। बता दें कि किंबरली पॉवेल भी शादीशुदा हैं। वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी अपने सूत्रों के जरिए हुआंग के इस रिश्ते की पुष्टि की है, लेकिन महिला का नाम नहीं लिखा।
फिलहाल इस पूरे मामले पर जेनसन हुआंग, किंबरली पॉवेल और कंपनी ने चुप्पी साध रखी है। कौन हैं वो चीनी महिला जासूस? जिसके साथ था Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर, खुलासे के बाद क्यों बढ़ी परेशानी कौन हैं किंबरली पॉवेल और क्या है उनका बैकग्राउंड?
(Who is Kimberly Powell? ) किंबरली पॉवेल एनवीडिया की वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह कंपनी का ग्लोबल हेल्थकेयर बिजनेस संभालती हैं।
उनका काम मेडिकल इमेजिंग, लाइफ साइंसेज, जीनोमिक्स और दवाओं की खोज जैसे क्षेत्रों में एनवीडिया की तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना है। कंपनी की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक, वह हेल्थकेयर से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के ग्लोबल बिजनेस का नेतृत्व करती हैं। पॉवेल साल 2008 में एनवीडिया से जुड़ी थीं।
यानी कंपनी में उन्हें करीब 18 साल हो चुके हैं। उनकी पहचान सिर्फ एक टेक एग्जीक्यूटिव की नहीं है। वह मेडिकल साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच तालमेल बनाने वाले बिजनेस की प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।
इंजीनियरिंग से शुरू हुआ सफर, 10 साल में VP तक पहुंचीं (Kimberly Powell Career Journey) किंबरली पॉवेल की पढ़ाई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में हुई है। उन्होंने नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से यह डिग्री हासिल की। उनकी पढ़ाई में कंप्यूटर इंजीनियरिंग पर भी खास फोकस रहा।
एनवीडिया में आने से पहले वह Planar Systems में काम कर चुकी थीं। वहां उनकी जिम्मेदारी डायग्नोस्टिक इमेजिंग सिस्टम से जुड़े हार्डवेयर इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट की थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं