Mumbai Bomb Threats: मुंबई में बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस बार धमकी भरे ईमेल में बैंक, अदालत और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा मुंबई के मेयर कार्यालय, महालक्ष्मी रेसकोर्स, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का भी जिक्र किया गया है।
ईमेल में अलग-अलग जगहों पर धमाके करने की चेतावनी के साथ कुछ समय भी बताए गए हैं। संदेश में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का नाम इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, ईमेल भेजने वाले की पहचान और कथित संगठन से उसके संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
धमकी मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और जांच की गई। शुरुआती जांच में किसी भी जगह से विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अब ईमेल की सत्यता और इसे भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।
किन जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई? धमकी भरे ईमेल में मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों का उल्लेख किया गया है। इसमें बैंक, अदालत, मेयर कार्यालय और एयरपोर्ट के अलावा मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों और कार्यक्रमों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।
ईमेल में जिन स्थानों और समय का जिक्र होने की जानकारी सामने आई है, उनमें शामिल हैं। ईमेल में दिलजीत दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई। हालांकि, इन दावों की विश्वसनीयता और किसी वास्तविक खतरे की मौजूदगी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं