Punjab Elections 2027 Aam Aadmi Party Releases Second List: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर, अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, इस सूची में सुजानपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लांबी, बठिंडा ग्रामीण और बरनाला समेत पंजाब की अलग-अलग विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। AAP की दूसरी सूची में किसे कहां से मिला टिकट? आम आदमी पार्टी की ओर से जारी सूची में विधानसभा क्षेत्र और उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं Aam Aadmi Party releases the second list of 31 candidates for the upcoming Punjab Assembly elections.
https://t. co/RsxeV79jZG AAP की दूसरी सूची में दोआबा, माझा और मालवा क्षेत्र की कई विधानसभा सीटों के उम्मीदवार शामिल हैं। जालंधर की सेंट्रल, नॉर्थ और कैंट सीटों पर क्रमशः नितिन कोहली, वनीत धीर और दीपक बाली को टिकट दिया गया है।
वहीं, फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी चुनाव लड़ेंगे। मालवा क्षेत्र में जगरांव से सरवजीत कौर माणुके, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया गया है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं