दुनिया में 2035 तक मुसलमानों की संख्या होगी सबसे अधिक (फोटो- रॉयटर) 2035 तक ईसाइयों से ज्यादा हो जाएगी मुसलमानों की संख्या मुस्लिमों में प्रजनन दर प्रति महिला 3. 1 तो ईसाई महिलाओं की दर 2. 5 2070 तक दुनिया में मुसलमानों की संख्या 3.
6 अरब से अधिक हो जाएगी एपी, न्यूयॉर्क। प्यू रिसर्च सेंटर के बुधवार को जारी विस्तृत अनुमानों के मुताबिक, 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है और उसके अनुयायियों की संख्या ईसाइयों से अधिक हो सकती है। धर्मों की जनसांख्यिकी पर 25 साल से प्रामाणिक रिपोर्ट जारी कर रहे प्यू सेंटर का कहना है कि इस्लाम और ईसाई धर्म, दोनों का विस्तार हो रहा है, लेकिन इस्लाम कहीं बहुत तेज गति से बढ़ रहा है।
प्यू के मुताबिक, इसकी एक प्रमुख वजह यह है कि मुसलमानों में अन्य बड़े धार्मिक समूहों की तुलना में बच्चों की संख्या अधिक होती है। प्यू के वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद् कॉनरॉड हैकेट ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि यह बच्चों की वजह से है। उन्होंने कहा कि मतातंरण और धार्मिक पहचान बदलने के अन्य तरीके, प्रजनन दर की तुलना में बहुत छोटे कारक हैं।
प्यू , 2020-2025 के दौरान मुस्लिम महिलाओं की प्रजनन दर प्रति महिला 3. 1 बच्चे थी, जबकि ईसाई महिलाओं की दर 2. 5 थी।
अन्य सभी धर्मों की महिलाओं की औसत प्रजनन दर 1. 6 थी, जो 2. 1 के उस स्तर से कम है जिसे हर पीढ़ी के अपने स्थान पर अगली पीढ़ी लाने के लिए जरूरी माना जाता है।
प्यू के नवीनतम अनुमानों , 2020 में दुनिया भर में 2. 27 अरब ईसाई और 2. 02 अरब मुसलमान थे।
प्यू के नए अनुमानों में 2035 तक मुसलमानों की संख्या 2. 57 अरब और ईसाइयों की 2. 52 अरब रहने की संभावना जताई गई है।
हाल के रुझान जारी रहने पर 2070 तक दुनिया में मुसलमानों की संख्या 3. 6 अरब से अधिक और ईसाइयों की संख्या 3 अरब से कुछ कम होगी। ये अनुमान प्यू की उस व्यापक परियोजना का हिस्सा हैं, जिसमें 2020 से 2070 के बीच प्रमुख धार्मिक समूहों की आबादी में संभावित बदलाव का आकलन किया गया है।
इन अनुमानों में धार्मिक समूहों की उम्र संबंधी संरचना, प्रजनन दर और धर्म बदलने तथा प्रवासन के हालिया रुझानों के अंतर को ध्यान में रखा गया है। इस अध्ययन के कई उल्लेखनीय निष्कर्षों में से एक यह है कि प्यू के अनुमान , 40 साल के भीतर अमेरिका में ईसाई बहुसंख्यक नहीं रहेंगे।
प्यू के मुताबिक, अभी अमेरिका की आबादी में ईसाइयों की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत है, जो 2065 तक घटकर 50% से नीचे आ जाएगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं