रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,138 व्यूज

एक्शन-रोमांस और रोमांच। दिसंबर में आएगा बड़ी फिल्मों का महा-सैलाब, बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 08:00 AM IST
एक्शन-रोमांस और रोमांच। दिसंबर में आएगा बड़ी फिल्मों का महा-सैलाब, बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

कई बड़े सितारों की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इससे बॉक्स ऑफिस पर रौनक तो बढ़ेगी ही, साथ ही फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी। दिसंबर में बॉलीवुड-हॉलीवुड की कई फिल्में होंगी रिलीज कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर एक ही दिन में रिलीज होंगी बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई।

नवंबर में ‘रामायणम्’ (Ramayana) और ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) जैसी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचा। अब फिल्म प्रेमियों की निगाहें दिसंबर पर टिकी हैं। दरअसल, साल के आखिरी महीने में दर्शकों के लिए फिल्मों का एक दिलचस्प गुलदस्ता सजने जा रहा है, जिसमें एक्शन, साइंस फिक्शन, हॉरर, रोमांस और एडवेंचर जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई बहुप्रतीक्षित फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। शुरुआत चार दिसंबर को सलमान और चित्रांगदा सिंह अभिनीत ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) से होगी। उसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' (Eetha) से उसकी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी।

‘मातृभूमि’ वर्ष 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प से प्रेरित वॉर ड्रामा है। वहीं, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बायोपिक है। नागा चैतन्य अभिनीत वृषकर्मा (Vrushakarma) भी इसी दिन रिलीज होगी।

हॉलीवुड फिल्मों में चार दिसंबर को ‘वॉयलेंट नाइट 2’ रिलीज होगी। डेविड हार्बर अभिनीत यह फिल्म एक्शन, हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है। दरअसल, मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers Doomsday) 17 दिसंबर को रिलीज होगी।

एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे। क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ और पेड्रो पास्कल जैसे सितारों की मौजूदगी इसे साल की बड़ी फिल्मों में शामिल करती है। इसके ठीक अगले दिन यानी 18 दिसंबर को डेनिस विलेन्यूवे की ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ (Dune Part 3) रिलीज होगी।

टिमोथी शैलामे और जेंडया अभिनीत यह साइंस फिक्शन फिल्म फ्रैंक हर्बर्ट की पुस्तक ड्यून मसीहा (Dune Messiah) से प्रेरित है। इसमें पॉल एट्राइड्स की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों फिल्मों की रिलीज के आसपास बॉक्स ऑफिस पर बड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

वहीं पिछले काफी दिनों से चर्चा में छायी बालीवुड के बादशाह यानी शाह रुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ (King) में पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में होंगे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

मनोरंजन • Mumbai

फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल