गुरुवार, 26 नवंबर 2026 10:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार Mumbai 15,917 व्यूज

'26/11 के बाद वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', BJP का हमला

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 09:00 PM IST
'26/11 के बाद वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', BJP का हमला

भाजपा ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों को लेकर कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने और पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया है। 26/11 हमले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर उठाए सवाल। (फाइल) भाजपा ने कांग्रेस पर 26/11 पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।

यूपीए सरकार की सुरक्षा व्यवस्था, पाकिस्तान को क्लीन चिट पर उठाए सवाल। राजनाथ सिंह, एस जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भाजपा ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के बजाय वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी। भाजपा ने यह भी सवाल उठाया कि आतंकी खतरे की चेतावनियों के बावजूद समय पर निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया? पार्टी ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी। 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के भारी हथियारों से लैस 10 आतंकियों ने महानगर में कई जगह भीषण हमले किए थे।

इनमें विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। यह भारत के किसी शहर में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। एक्स पर पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान यूपीए सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और खुफिया चेतावनियों के बावजूद सुरक्षा में हुई चूकों के लिए जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने कहा-"26/11 भारत के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे उस समय कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों के साथ याद किया जाएगा। " हमलों में मारे गए लोगों का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा-" 166 निर्दोष भारतीयों ने जान गंवाई।

परिवार बिखर गए। मांओं की गोद सूनी हो गई। बच्चों ने अपने पिता का सहारा खो दिया।

लेकिन देश के सामने आज भी वही सवाल है- आतंकी खतरे की चेतावनियों पर समय रहते निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस बीच, भाजपा के कई नेताओं ने 2008 के आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को याद किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा कर्मियों के साहस, वीरता और समर्पण की सराहना की, जिन्होंने आतंक के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही और कहा कि भारत इस मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Nainital

IOA अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव मेहता, हल्द्वानी की मिट्टी से खेल प्रशासन के शिखर तक लंबा रहा है सफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आप भी करते हैं ऑनलाइन पेमेंट? हर ग्राहक के लिए बनाया जा रहा खास मानक सेट, साइबर ठगों से मिलेगी मुक्ति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज सहित मिलेंगे 480 करोड़ रुपये के ग्रेच्युटी और पीएफ बकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नेटफ्लिक्स सुनिश्चित करे, पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं हो', केंद्र का OTT प्लेटफॉर्म को कड़ा संदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रनों की पारी,' किसने की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टाइम भी बता दिया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'15 मिनट निकालकर इसके मूलभाव को समझें', संविधान दिवस पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल