गुरुवार, 26 नवंबर 2026 10:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 16,306 व्यूज

आप भी करते हैं ऑनलाइन पेमेंट? हर ग्राहक के लिए बनाया जा रहा खास मानक सेट, साइबर ठगों से मिलेगी मुक्ति

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 09:00 PM IST
आप भी करते हैं ऑनलाइन पेमेंट? हर ग्राहक के लिए बनाया जा रहा खास मानक सेट, साइबर ठगों से मिलेगी मुक्ति

आरबीआई बैंकिंग सेक्टर में बढ़ते साइबर हमलों और धोखाधड़ी को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है, जिसने बैंकों को सतर्क रहने और त्वरित अलर्ट सिस्टम विकसित करने को कहा है। आरबीआई ने बैंकों को साइबर हमलों और धोखाधड़ी पर सतर्क रहने को कहा। एपीआई सुरक्षा मजबूत करने, फ्रॉड मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।

एनबीएफसी क्लाइंट्स के लिए CERT-In ऑडिट अब अनिवार्य किया गया। आरबीआई बैंकिंग सेक्टर में साइबर हमलों और ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। नियामक ने एक महीने के अंदर बैंकों के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें कर उन्हें आगाह किया है।

आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे ज्यादा सतर्क रहें और ऐसा सिस्टम विकसित करें, जिससे धोखाधड़ी होते ही सिस्टम और ग्राहकों को तुरंत अलर्ट मिल जाए और तत्काल कार्रवाई की जा सके। आरबीआई के मुताबिक-बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने कुल 10,114 फ्रॉड केस रिपोर्ट किए, जिनमें 48,021 करोड़ रुपये की रकम शामिल थी।

यह पिछले साल (2024-25) के 23,722 केस और 32,803 करोड़ रुपये से संख्या में तो कम है, लेकिन मूल्य में काफी ज्यादा है। आरबीआई सूत्रों के मुताबिक, उसकी इसी हफ्ते बैंकों के प्रमुखों के साथ एक बैठक हुई, जिसमें बैंकिंग सेक्टर में साइबर हमलों के बढ़ने और ग्राहकों के साथ फ्रॉड की घटनाओं पर चर्चा की गई।

ऐसी ही बैठक इस महीने की शुरुआत में भी हो चुकी है। आरबीआई का साफ मानना है कि फ्रॉड रोकने का सबसे उपयोगी तरीका यह है कि किसी की भी बैंकों के सिस्टम तक पहुंच नहीं हो। अक्सर यह देखा गया है कि बैंकों के तकनीकी सिस्टम तक पहुंच बनते ही फ्रॉड करने वाले गिरोह तुरंत अपराध को अंजाम दे देते हैं।

हाल ही में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और एयू स्माल फाइनेंस बैंक जैसी संस्थाओं में साइबर घटनाओं के बाद आरबीआई ने बैंकों को कोर बैंकिंग से परे पेरीफेरल सिस्टम और एपीआई पर कड़ी नजर रखने, तथा रियल-टाइम रिकॉन्सिलिएशन की व्यवस्था करने को कहा है। हमलावर अब महीनों इंतजार के बजाय एक्सेस मिलते ही घंटों में हमला कर देते हैं।

आरबीआई ने हाल ही में एपीआई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बैंकों को कई ठोस सुझाव दिए हैं। बैंकों को अपने सभी एपीआई क्लाइंट्स की पूरी सूची बनानी होगी, जिसमें उनका बिजनेस प्रोफाइल, इस्तेमाल की जाने वाली सेवाएं, अकाउंट और इंटीग्रेशन डिटेल्स, ट्रांजैक्शन लिमिट तथा बिजनेस, टेक्निकल और सिक्योरिटी कॉन्टैक्ट्स शामिल हों।

एपीआई क्लाइंट्स वे पार्टनर हैं जो बैंक से डिजिटल रूप से जुड़े होते हैं, इसमें एनबीएफसी, फिनटेक कंपनियां, पेमेंट एग्रीगेटर्स, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर, बिजनेस कॉरेसपोंडेंट्स आदि होते हैं। आरबीआई का कहना है कि बैंकों के लिए यह जरूरी है कि इनके साथ कनेक्शन सुरक्षित रहे और कोई हमलावर इनका दुरुपयोग न कर सके।

हाल ही में आरबीआई ने एनबीएफसी क्लाइंट्स के लिए सीईआरटी-ईनआडिट अनिवार्य किया गया है। नए एनबीएफसी को ऑनबोर्डिंग से पहले ऑडिट पूरा करना होगा, जबकि मौजूदा ग्राहकों को 3 फरवरी 2027 तक का समय दिया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Nainital

IOA अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव मेहता, हल्द्वानी की मिट्टी से खेल प्रशासन के शिखर तक लंबा रहा है सफर

खेल समाचार • Mumbai

'26/11 के बाद वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', BJP का हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज सहित मिलेंगे 480 करोड़ रुपये के ग्रेच्युटी और पीएफ बकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नेटफ्लिक्स सुनिश्चित करे, पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं हो', केंद्र का OTT प्लेटफॉर्म को कड़ा संदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रनों की पारी,' किसने की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टाइम भी बता दिया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'15 मिनट निकालकर इसके मूलभाव को समझें', संविधान दिवस पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल