गुरुवार, 26 नवंबर 2026 10:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार Nainital 16,695 व्यूज

IOA अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव मेहता, हल्द्वानी की मिट्टी से खेल प्रशासन के शिखर तक लंबा रहा है सफर

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 09:40 PM IST
IOA अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव मेहता, हल्द्वानी की मिट्टी से खेल प्रशासन के शिखर तक लंबा रहा है सफर

उत्तराखंड के हल्द्वानी से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासन में अपनी पहचान बना चुके राजीव मेहता एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनके सफर की कहानी लंबी है और अब एक और उपलब्धि उनके कदम चूम सकती है। वह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।

उन्होंने अलग-अलग खेल संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और भारतीय खेल व्यवस्था में अपनी भूमिका मजबूत की। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के महासचिव से लेकर एशियाई तलवारबाजी महासंघ के महासचिव तक का उनका सफर प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से भरा रहा है।

अब वह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। राजीव मेहता भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 5 दिसंबर 2026 को होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला गगन नारंग और वीरेंद्र सचदेवा से है।

मेहता राष्ट्रीय खेल महासंघों को मजबूत करने और भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं। आठ साल तक आईओए के महासचिव रहने और एशियाई खेल प्रशासन में जिम्मेदारी निभाने का उनका अनुभव इस चुनाव में काफी अहम भूमिका निभा सकता है। हल्द्वानी से शुरू हुआ राजीव मेहता का सफर अब भारतीय ओलंपिक संघ के शीर्ष पद तक पहुंचने की दिशा में है।

5 दिसंबर का चुनाव होना है। उत्तराखंड से शुरू हुआ खेल प्रशासन का सफर राज्य गठन के बाद उन्होंने उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वह उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे।

हॉकी इंडिया में उन्होंने एसोसिएट उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया। राज्य स्तर पर काम करने के बाद उनका सफर देश के सबसे बड़े ओलंपिक संगठन तक पहुंचा। आठ साल तक भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव रहे राजीव मेहता के करियर का बड़ा पड़ाव वर्ष 2014 में आया, जब वह भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव चुने गए।

उन्होंने 2014 से 2022 तक लगातार आठ साल इस पद पर काम किया। यह भारतीय खेल प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय खेल महासंघों, राज्य ओलंपिक संघों और अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के साथ काम करने का अवसर मिला।

ओलंपिक से जुड़े प्रशासनिक कामकाज और विभिन्न खेल संगठनों के बीच तालमेल बनाने का अनुभव भी उनके इसी कार्यकाल का हिस्सा रहा। इसी अनुभव के आधार पर उनको IOA अध्यक्ष की दावेदारी में आगे माना जा रहा है। दिसंबर 2024 में राजीव मेहता को फेंसिंग कॉन्फेडरेशन ऑफ एशिया का महासचिव चुना गया।

इस पद पर उनकी नियुक्ति भारतीय खेल प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। संगठन के 2024 से 2028 तक के कार्यकाल में वह महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस महासंघ में 40 से ज्यादा देश शामिल हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आप भी करते हैं ऑनलाइन पेमेंट? हर ग्राहक के लिए बनाया जा रहा खास मानक सेट, साइबर ठगों से मिलेगी मुक्ति

खेल समाचार • Mumbai

'26/11 के बाद वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', BJP का हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज सहित मिलेंगे 480 करोड़ रुपये के ग्रेच्युटी और पीएफ बकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नेटफ्लिक्स सुनिश्चित करे, पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं हो', केंद्र का OTT प्लेटफॉर्म को कड़ा संदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रनों की पारी,' किसने की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टाइम भी बता दिया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'15 मिनट निकालकर इसके मूलभाव को समझें', संविधान दिवस पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल