बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 10,287 व्यूज

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एअर इंडिया और एयरबस की बड़ी पहल, देश में शुरू होगा पहला कॉरपोरेट SAF कार्यक्रम

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:27 PM IST
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एअर इंडिया और एयरबस की बड़ी पहल, देश में शुरू होगा पहला कॉरपोरेट SAF कार्यक्रम

एअर इंडिया, एयरबस ने पहला कॉरपोरेट एसएएफ कार्यक्रम शुरू किया। कंपनियों को हवाई यात्रा कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी। 2050 तक विमानन क्षेत्र को नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य।

हवाई सफर से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए एअर इंडिया और विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर देश का पहला स्वैच्छिक कॉरपोरेट सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) कार्यक्रम तैयार करेंगी। इसके तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों की हवाई यात्राओं से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकेंगी।

इस पहल से देश में पर्यावरण के अनुकूल विमान ईंधन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में एअर इंडिया और एयरबस के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु मौजूद रहे।

समझौते पर एयरबस इंडिया एवं साउथ एशिया के अध्यक्ष जुर्गेन वेस्टरमायर और एयर इंडिया के ग्रुप हेड पी. बालाजी ने हस्ताक्षर किए। इस योजना के तहत कंपनियां एअर इंडिया से एसएएफ के इस्तेमाल से होने वाली कार्बन उत्सर्जन में कमी के प्रमाणपत्र खरीद सकेंगी।

इससे कंपनियों को अपने कर्मचारियों की हवाई यात्राओं से जुड़े कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देने का मौका मिलेगा। वहीं, एअर इंडिया को स्वच्छ विमान ईंधन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। एअर इंडिया के प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमेरियम ने कहा कि विमानन क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।

इस पहल से कंपनियां भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी। वहीं, एयरबस के जुर्गेन वेस्टरमायर ने कहा कि विमानन क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में एसएएफ की अहम भूमिका होगी। एसएएफ यानी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल ऐसा विमान ईंधन है, जिसे कचरे और प्राकृतिक रूप से मिलने वाले नवीकरणीय संसाधनों से तैयार किया जाता है।

यह सामान्य विमान ईंधन की तुलना में अपने पूरे जीवनचक्र में कार्बन उत्सर्जन कम कर सकता है। दोनों कंपनियों का लक्ष्य इस पहल के जरिए वर्ष 2050 तक विमानन क्षेत्र को नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर ले जाना है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी, सैकड़ों यात्री फंसे; जमकर मचा बवाल

देश • अखिल भारतीय

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

देश • अखिल भारतीय

'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे। महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल