अमेरिका भारत की 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' योजनाओं से चिंतित है, क्योंकि उसे भारत के बढ़ते विनिर्माण और निर्यात से परेशानी हो रही है। अमेरिका भारत की आत्मनिर्भर और मेक इन इंडिया योजनाओं से चिंतित है। (फोटो-रॉयटर) अमेरिका भारत की आत्मनिर्भर और मेक इन इंडिया योजनाओं से चिंतित है।
भारत के बढ़ते विनिर्माण, निर्यात से अमेरिकी व्यापार विभाग परेशान। स्टील, सोलर उत्पादन वृद्धि पर अमेरिका ने शुल्क का प्रस्ताव दिया। राजीव कुमार, नई दिल्ली।
कोरोना काल के बाद भारत ने अपने मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए जो आत्मनिर्भर भारत योजना चलाई, उससे अमेरिका परेशान है। अमेरिका को भारत का मेक इन इंडिया और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम भी नहीं भा रहा है। भारत के लगातार बढ़ते निर्यात भी अमेरिकी आंखों को चुभ रहा है।
भारत में स्टील और सोलर सेक्टर के मोड्यूल निर्माण में भारी तेजी से भी अमेरिका परेशान दिख रहा है। अमेरिका के व्यापार विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में इन बातों का जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर जरूरत से अधिक उत्पादन करने का आरोप लगाते हुए उन पर अलग से शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।
अमेरिका का कहना है कि वर्ष 2014 में आरंभ मेक इन इंडिया कार्यक्रम की बदौलत भारत आने वाले समय में मैन्यूफैक्चरिंग का हब बन जाएगा। भारत ने जीडीपी में मैन्यूफैक्चरिंग की हिस्सेदारी को 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। 14 सेक्टर में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव दे रहा है।
निर्यात बढ़ाने के लिए भारत घरेलू खपत से काफी अधिक उत्पादन पर जोर दे रहा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि अमेरिका को इस बात का दुख है कि भारत कई उन वस्तुओं की खरीदारी चीन से करता है जिसका उत्पादन अमेरिका में भी होता है। भारत में स्टील, सोलर मोड्यूल, हेल्थ संबंधी दवा व उपकरण, इलेक्ट्रानिक्स आइटम के उत्पादन में तेज बढ़ोतरी को अमेरिकी रिपोर्ट में खास रेखांकित किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2019 से वर्ष 2026 के बीच भारत के स्टील उत्पादन में 26 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई जबकि इस अवधि में भारत में स्टील की खपत इस अनुपात में नहीं बढ़ी है। अमेरिका का मानना है कि स्टील उत्पादन में दुनिया के दो देश भारत और चीन तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और कुछ सालों में एशिया का 80 प्रतिशत स्टील उत्पादन इन्हीं दो देशों में होगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं