गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति अखिल भारतीय 13,194 व्यूज

मोदी कैबिनेट की बैठक 27 नवंबर को, संसद के विशेष सत्र से पहले BJP की बड़ी तैयारी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 08:58 PM IST
मोदी कैबिनेट की बैठक 27 नवंबर को, संसद के विशेष सत्र से पहले BJP की बड़ी तैयारी

संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सत्र के एजेंडे और रणनीति पर चर्चा होगी। संसद के विशेष सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक (फोटो-) संसद के विशेष सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक। सत्र के एजेंडे और विधायी कामकाज पर गहन चर्चा होगी।

विपक्षी दल भी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद विपक्षी दलों और सत्ता पक्ष में सियासी हलचल तेज हो गई है।

केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने के प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को 1 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सेवा तीर्थ में होगी एक बजे शुरू होगी। इस बैठक में सत्र के एजेंडे, विधायी कामकाज और संसद के भीतर अपनाई जाने वाली रणनीति पर मंथन होने की संभावना है।

वहीं कांग्रेस ने भी शाम 4. 30 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें विशेष सत्र को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है।

प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की बैठक सोमवार, 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर को बुलाई गई है। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है। सत्र की घोषणा के साथ ही बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

शुक्रवार दोपहर 1 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में सामने आने वाले विषयों और सरकारी कामकाज की प्राथमिकताओं के आधार पर संसद में सरकार की रणनीति तय की जाएगी। जरूरी विधायी कार्यों के साथ-साथ संभावित विधेयकों और विपक्ष के संभावित सवालों का जवाब देने की रूपरेखा पर भी चर्चा हो सकती है।

दूसरी ओर, संसद सत्र की तारीखें सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भी अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Ayodhya

सरयू-कमला एक्सप्रेस उद्घाटन: अयोध्या के सांसद को नहीं बुलाने के आरोप को रेलवे ने किया खारिज

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा की बैठक

राजनीति • अखिल भारतीय

CEC के खिलाफ फिर रैली की तैयारी, दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल में प्रोटेस्ट करेगा INDI गठबंधन

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

राजनीति • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल